---Advertisement---

परिवहन सुविधाओं का विस्तार! CM Bhagwant Mann ने 200 से अधिक नई बसों को दिखाई हरी झंडी, आरामदायक के साथ और सुगम होगा सफर

CM Bhagwant Mann ने आज पटियाला में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाई है। नई बसें पीआरटीसी के बेड़े में शामिल हो गई हैं जिससे यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक होने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 6, 2026 4:37 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: जनहित से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रख कर नीतियां बनाने वाली मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सरकार द्वारा आज पटियाला से परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इस क्रम में सीएम भगवंत मान खुद पटियाला पहुंचे थे।

यहां उन्होंने 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें पंजाब परिवहन के बेड़े में शामिल किया है। परविहन सुविधाओं का ये विस्तार आम नागरिकों का सफर आरामदायक बनाएगा। सीएम भगवंत मान द्वारा पंजाब परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई गई बसें लोगों का सफर सुगम करेंगी।

200 से अधिक नई बसों को CM Bhagwant Mann ने दिखाई हरी झंडी

पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने आज 200 से अधिक नई बसों को हरी झंडी दिखाई है।

पंजाब वासियों को मिली इस सौगात से जुड़ी तस्वीरें आज सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “आज पटियाला में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर PRTC के बेड़े में शामिल किया। यह केवल परिवहन सुविधाओं में सुधार नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

सीएम भगवंत मान ने आगे बताया है कि इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगी और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो पंजाब को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा इसी क्रम में सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

300 से अधिक बसों को PRTC के बेड़े में शामिल करने की योजना

मान सरकार लगातार स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, उद्यम, परिवहन समेत सभी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज पटियाला में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाई गई है। सीएम भगवंत मान ने कार्यक्रम स्थल से पंजाब वासियों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है जिसकी चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में 300 से अधिक और बसें PRTC के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इससे पंजाब परिवहन विभाग के पास बसों की संख्या अधिक हो सकेगी। ऐसे में सड़कों पर बसों का चक्कर बढ़ेगा जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। इससे सफर आसान और आरामदायक होने की संभावना है। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026