---Advertisement---

Punjab Politics: केंद्र पर फिर बरसे CM मान, कहा- बर्दाश्त नहीं होगा ऐसा व्यवहार, PM को बताया ‘तानाशाह’

Punjab Politics: पंजाब के CM भगवंत मान ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को तानाशाही सरकार करार दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 23, 2023 5:24 अपराह्न

Punjab Politics
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Politics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जबसे से केंद्र में BJP की सरकार आई है तब से देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप किया जा रहा है। कभी राज्यपाल के द्वारा तो कभी दिल्ली के एलजी (Lieutenant governor) द्वारा या फिर किसी और तरीके से BJP लोकतंत्र पर अपना कब्जा करना चाहती है।

PM को बताया ‘तानाशाह’

दिल्ली पर केंद्र सरकार के अध्यायदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मान ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि पोस्टिंग और बदली करने का अधिकार चुनी हुई सरकार को होगा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उस दिन बदला गया जिससे अगले दिन छुट्टी होनी थी। तो रात में ही अध्यायदेश पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि PM और उनकी सरकार एक तानाशाह के रूप में काम कर रही है और लोगों पर अपनी नीतियां थोप रही है।

ये भी पढ़ें: CM Mann ने ट्वीट कर उठाए सवाल- एक ही चैनल को Golden Temple गुरबानी प्रसारण करने का अधिकार क्यों ?

‘लोकतंत्र से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं’

सीएम मान ने कहा कि लोकतंत्र के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। हम सारे देश में जाएंगे और इसका विरोध करेंगे। सारे देश में जो भी पार्टियों केंद्र सरकार से पीड़ित हैं चाहे वो राज्यपाल की वजह से हो, चाहे फिर किसी स्कीम का पैसा रुक जाने से परेशानी हो उन सबको साथ लेकर राज्यसभा में जाएंगे ताकि अध्यायदेश को रोका जा सके। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में MCD के चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन 2 महीने तक मेयर नहीं बनने दिया गया। जिसके बाद उन्हें पार्टी का मेयर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था।

पहले भी PM पर साध चुके हैं निशाना

बता दें कि इससे पहले भी सीएम मान ने दिल्ली में आईएएस अधिकारियों की कमान राज्यपाल को सौंपने को लेकर बयान दिया था। जिससे पंजाब की राजनीति गरमा गई थी। CM मान ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर 30-31 राज्यपाल और एक प्रधानमंत्री मिलकर देश को चला रहे हैं तो मतदान के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च करने का क्या फायदा है। CM मान ने आगे लिखा था कि अगर भारतीय संविधान में लोकतंत्र के कातिलों को सजा का प्रावधान होता तो पूरी BJP को फांसी की सजा हो सकती थी।

ये भी पढ़ें: PM Modi को लेकर सिडनी में दिखा जबरदस्त क्रेज, मंत्रों उच्चारण के साथ हुआ स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मोदी को बताया रियल ‘बॉस’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026