---Advertisement---

Punjab News: CM Mann का मिशन रोजगार! 461 युवाओं को बंटे नियुक्ति पत्र

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार युवाओं के लिए प्रयासरत नजर आ रही है। इसी कड़ी में राज्य की मान सरकार मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने का काम कर रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2024 12:53 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी लगातार युवाओं के लिए प्रयासरत नजर आ रही है। इसी कड़ी में राज्य की मान सरकार मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने का काम कर रही हैं। सीएम मान (CM Mann) का दावा है कि अगर राज्य का युवा अगर सशक्त रहा तो पंजाब विकास के नए कीर्तिमान रचेगा।

CM Mann ने मिशन रोजगार के तहत ही आज फिर एक बार पंजाब (Punjab News) के विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए 461 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। ये नियुक्ति पत्र वितरण समारोह चंडीगढ़ के नगर भवन में आयोजित किया गया जहां नौकरी पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए।

CM Mann का मिशन रोजगार (Punjab News)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) राज्य में मिशन रोजगार को लेकर खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। मान सरकार अपने इस खास मिशन के तहत राज्य के युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का काम कर रही है। इसी क्रम में आज CM Mann ने चंडीगढ़ (Punjab News) के नगर भवन में आयोजित किए गए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लिया है।

CM Mann द्वारा इस आयोजन के दौरान 461 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इन 461 अभ्यर्थियों को हेड कांस्टेबल, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग और कृषि एवं खेल विभाग के विभिन्न पदों पर नौकरी मिली है। सीएम मान ने इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान ही सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें उनके कर्तव्यों को लेकर सचेत किया।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर खास आयोजन

आज पंजाब के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जा रही है। इस क्रम में सीएम मान ने देश-दुनिया के विभिन्न कोने में रहने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के श्रद्धालुओं को बधाई भी दी है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का ये आयोजन भी इस खास पर्व को देखते हुए रखा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026