---Advertisement---

Punjab News: शहीद तरणदीप सिंह के घर पहुंचे CM Mann, घर वालों को दिया एक करोड़ का चेक

Punjab News: लेह लद्दाख हादसे में शहीद हुए तरणदीप सिंह के घर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर दुःख साझा किया। इसके बाद सीएम मान ने ऐलान किया कि गांव में शहीद के नाम से एक स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा सीएम ने परिवार वालों को आर्थिक मदद के लिए 1 करोड़ का चेक दिया।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 27, 2023 6:42 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को लेह लद्दाख हादसे में शहीद हुए फतेहगढ़ साहिब स्थित कमाली गांव के रहने वाले तरणदीप सिंह के घर पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर दुःख साझा किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा – “शहीद तरनजीत सिंह हमारे पंजाब के बस्सी पठानों के एक वीर सैनिक थे। उनके नाम पर गांव में एक  स्टेडियम बनाया जाएगा।  इसके मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच परिवार वालों को एक करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा। इसके अलावा उन्होंने यह ऐलान भी किया कि  पंजाब सरकार की तरफ से शहीद तरनजीत सिंह की बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

CM Mann ने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी 

शहीद तरनजीत सिंह के बारे में लिखते हुए सीएम मान ने कहा,“शहीद तरनजीत सिंह हमारे पंजाब के बस्सी पठानों के एक वीर सैनिक थे, जो पिछले दिनों लद्दाख हादसे में शहीद हो गए…आज उन्होंने सैनिक के परिवार के साथ मिलकर उनका दुख साझा किया और उनका हौसला बढ़ाया..सरकार ने भेंट की वादे के मुताबिक 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि… ये योद्धा हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेंगे..”

CM Mann ने कही बड़ी बात 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शहीद तरनजीत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। लेकिन परिवार की आर्थिक सहायता के लिए पंजाब सरकार ने छोटी सी रकम दी है। 

वहीं सीएम से बात करते हुए तरणदीप के पिता ने कहा, “यहां बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड नहीं है। लगभग सभी गांव के बच्चे आर्मी और पुलिस की तैयारी करते है। ऐसे में वह सुबह-सुबह ग्राउंड न होने के कारण सड़कों पर दौड़ते हैं। ऐसे में इस बात को सुनते ही मुख्यमंत्री ने गांव वालों और शहीद के पिता से ग्राउंड बनाने की बात कही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026