---Advertisement---

Punjab News: सीएम मान के साथ रोड शो के दौरान CM केजरीवाल ने गिनाई आप सरकार की उपलब्धियां, कहा- 75 साल बाद हुआ बदलाव

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संगगुरु में और इस दौरान आप सरकार की तरफ से किए गए काम को गिनवाते हुए दिखाई दिए। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2024 4:55 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की 13 सीटों के लिए सातवें चरण में वोटिंग होने वाली है। 1 जून को सातवें यानी आखिरी चरण में वोटिंग की जोरदार तैयारी है। वहीं इस सबके बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संगरूर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो का हिस्सा बने। इस दौरान गुरमीत सिंह मीत हैयर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर आप पंजाब ने खुद एक वीडियो के जरिए इस रोड को की जानकारी लोगों को दी है जिसके साथ जबरदस्त कैप्शन भी लिखा गया। वहीं इस वीडियो में सीएम केजरीवाल आप सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनवाते हुए नजर आए।

आप के लिए वोट मांगते दिखे अरविंद केजरीवाल

आप पंजाब में इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “आज पंजाब में बिजली फ्री मिल रही है। शानदार सरकारी स्कूल मिल रहे हैं। आम आदमी क्लिनिक बन गए हैं। युवाओं को बिना किसी रिश्वत के सरकारी नौकरियां मिल रही है आपकी गली में गांव में मोहल्ले में जितने वोट है झाड़ू के। हर वोट झाड़ू को करना चाहिए। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम भगवंत मान के साथ आप प्रत्याशी के लिए रोड शो के दौरान।”

75 साल में पहली बार हो रहा है

इस वीडियो में सीएम केजरीवाल कहते हैं, “बिजली बिल किस-किस के फ्री हो गए। किस-किस के बिजली बिल जीरो आते हैं। आम आदमी क्लिनिक बन गए दवाइयां फ्री मिलती है। डॉक्टर सही इलाज करता है और स्कूल भी अच्छे होने लगे हैं। नौकरियां दिला दी नौकरियों में पैसे तो नहीं देने पड़ रहे हैं किसी को। पहली बार हो रहा है 75 साल में पहली बार हो रहा है कि सरकारी नौकरी फ्री में मिल रही है। गरीबों के बच्चों को मिल रही है बिना सिफारिश मिल रही है बिना रिश्वत मिल रही है।”

अभी बहुत सारे काम करने बाकी

उन्होंने आगे कहा, “2 साल में बहुत अच्छे काम किए हैं अभी बहुत सारे काम करने बाकी हैं। आपका आशीर्वाद चाहिए आपका आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। गर्मी बहुत है वोट डालने जरूर जाना और आपके पिंड में और मोहल्ले में आपके गली में जितने झाड़ू के वोट हैं। हर वोट पड़ने चाहिए झाड़ू का पक्की बात।” इस दौरान लोगों की भीड़ इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि सीएम केजरीवाल का क्रेज किस कदर हावी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 26, 2026