---Advertisement---

Punjab News: अब छात्र के स्कूल नहीं पहुंचने पर पेरेंट्स को मिलेगा SMS, मान सरकार का ये कदम लाएगा क्रांति

Punjab News: अब सरकारी के छात्र स्कूल पहुंचे हैं या नहीं इसकी जानकारी बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस से मिल जाएगी। सरकार ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम ला रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 24, 2023 2:47 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के छात्रों के लिए एक खास फैसला लिया है। मान सरकार के इस फैसले से राज्य में सभी सरकारी स्कूलों की स्थिति बदल जाएगी। जी हां, दरअसल पंजाब के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू होने जा रही है।

छात्रों की होगी ऑनलाइन अटेंडेंस

स्कूलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस फैसले के लागू होने के बाद छात्र स्कूलों से बंक नहीं मार पाएंगे। अगर वो ऐसा करते हैं तो इस सिस्टम के तहत उनके अभिभावकों के पास एक एसएमएस चला जाएगा। ऐसे में अभिभावकों को पता चल जाएगा कि उनका बच्चा स्कूल गया है या नहीं। दावा किया जा रहा है किया ये सुविधा आने वाले 20 दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद इसकी जानकारी एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके शेयर की है। हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर लिखा, ‘हम पंजाब की शिक्षा क्रांति की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं। सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करते रहेंगे।‘

हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘अब हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही शिक्षा क्रांति में एक और उपलब्धि हासिल करेगा और जल्द ही सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन ​उपस्थिति शुरू की जाएगी। इस संबंध में अभिभावकों को SMS Alert मिलेंगे, जब भी उनका बच्चा स्कूल से गैर हाजिर होगा।‘

ऑनलाइन हाजिरी के लिए स्कूलों में लगेंगे स्पेशल डिवाइस

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सभी सरकारी स्कूल, मिडिल स्कूल, सीनियर स्कूल और सरकारी एलिमेंट्री में ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत बच्चों की डेली बेसिस पर डिजिटल हाजिरी लगाई जाएगी। सरकार इसके लिए स्कूलों को फोन-टैब देगी या फिर शिक्षक इसके लिए अपने फोन का उपयोग करेंगे। इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। इसके अलावा सभी स्कूलों में इसके लिए अलग से डिवाइस भी लगाए जा सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026