---Advertisement---

Punjab News: ‘पंजाब सरकार उनकी स्वास्थ्य…; जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत पर बोले स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh; पीएम मोदी से की खास अपील

Punjab News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की लगातार बिगड़ती तबीयत पंजाब सरकार के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2025 5:27 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पिछले महीने से ही आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अब लगातार तबीयत बिगड़ती जा रही है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर बीत कई दिनों से डल्लेवाल अनशन पर बैठे हुए है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसी बीच पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पीएम मोदी से खास अपील की है।

Jagjit Singh Dallewal की बिगड़ती तबीयत पर क्या बोले Balbir Singh?

मालूम हो कि बीते कई दिनों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर है। इसी बीच किसान नेता की लगातार बिगड़ती तबीयत पर पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “पंजाब सरकार तो बहुत चिंतित है।

हम सभी मंत्री वहां होकर आएं है, सीएम भगवंत मान ने भी उनसे फोन पर बात की है। अभी पीएम या कृषि मंत्री को डल्लेवाल से एक बार बात कर लेनी चाहिए। मै पीएम मोदी से बिनती करता हूं कि वह एक बार उनसे फोन पर बात कर लें सारा मसला 5 मिनट में हल हो जाएगा”।

सरवन सिंह पंढेर पहुंचे खनौरी बॉर्डर – Punjab News

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि डल्लेवाल जी के स्वास्थ्य के बारे में सुनने के बाद दोनों मंच (एसकेएम और केकेएम) आज यहां पहुंचे। हमने हर चीज पर चर्चा की. हमने चर्चा की कि क्या सरकार हमारे बारे में गंभीर है और क्या हमारा विरोध सही दिशा में जा रहा है। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान और फैसले लिए जाएंगे।

पीएम और गृह मंत्री हमारे मुद्दों के समाधान हैं। (केंद्रीय मंत्री अश्विनी) वैष्णव जी ने हरियाणा में मिले फीडबैक को देखने को कहा, हम उनसे पंजाब के फीडबैक पर ध्यान देने के लिए कह रहे हैं।’ लगभग तीन करोड़ पंजाबी हमारे ‘पंजाब बंद’ में शामिल हुए। उन्हें हमारे मुद्दों का सम्मान करना चाहिए। उनका स्वास्थ्य पिछली रात से बेहतर है। हालाँकि, मैं यह नहीं कह सकता कि कल या परसों कितना अच्छा होगा” (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026