---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा! पिंक ई-ऑटो पर तगड़ी सब्सिडी दे रही सरकार; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann: महिला सशक्तिकरण की दिशा में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कई कदम उठा रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मदद देने का काम जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 8, 2025 3:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: महिला सशक्तिकरण की दिशा में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कई कदम उठा रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक मदद देने का काम जारी है। इसी कड़ी में मान सरकार की एक और पहल चर्चा में है जिसकी मदद से महिलाओं तक अच्छी-खासी सरकारी मदद पहुंच रही है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा पिंक ई-ऑटो पर तगड़ी सब्सिडी डिलीवर की जा रही है। सीएम Bhagwant Mann की इस पहल से राज्य में हरित गतिशीलता के साथ महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मान सरकार की इस पहल का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा!

आप पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से राज्य में हरित गतिशीलता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी खास जानकारी सांझा की गई है। मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने आधुनिक परिवहन के माध्यम को दुरुस्त बनानेकी दिशा में काम करते हुए, अमृतसर में 1200 डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदल दिया है। इसके अलावा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए 200 पिंक ई-ऑटो 90 फीसदी सब्सिडी (160 डिलीवर) के साथ डिलीवर किए गए हैं।

सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार ही पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के लिए 347 इलेक्ट्रिक-बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा इन माध्यमों को विस्तार देने के लिए मोहाली क्लस्टर के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा की योजना बनाई गई है। जल्द ही इस क्लस्टर में भी ई-बसों का संचालन होता नजर आएगा।

महिलाओं को आर्थिक मदद उपलब्ध करा रही भगवंत मान सरकार!

गौरतलब है कि पंजाब में महिला समृद्धि योजना और विधवा पेंशन से इतर कुछ-एक अन्य खास पहल की जा चुकी है। इन सभी के माध्यम से पंजाब की Bhagwant Mann सरकार किसानों को मदद उपलब्ध करा रही है। ई-ऑटो पर दिया जा रहा सब्सिडी भी उसी पहल का हिस्सा है। इच्छुक महिलाएं बेहद कम लागत के साथ ई-ऑटो की खरीदारी कर भगवंत मान सरकार की ओर से दी जा रही 90 फीसदी सब्सिडी का लाभ उठा सकती हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर महिला सशक्तिकरण मिशन को रफ्तार दे सकती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bullet Train

जुलाई 9, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

Ghaziabad Viral Video

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026