Rain Alert 2 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई 2026 को बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश, तेज गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है।
वहीं राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं और रेतीले तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।
बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बिहार के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर,पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
झारखंड में भी खराब रहेगा मौसम – Rain Alert 2 July 2026
विभाग के मुताबिक झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
राजस्थान में धूल भरी आंधी का खतरा
आईएमडी के अनुार राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर समेत पश्चिमी जिलों में तेज गर्म हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।






