---Advertisement---

Rain Alert 21 Feb 2026: उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम विभाग के अलर्ट से घबराएं स्थानीय लोग, तो इन राज्यों में सूरज उगलेगा आग; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 21 Feb 2026: देशभर में मौसम विभाग का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। विभाग ने कहीं गर्मी तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2026 6:31 अपराह्न

Rain Alert 21 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 21 Feb 2026: देशभर में मौसम विभाग का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में विभाग ने बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं कहीं जगहों पर सूरज आग उगलने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली में तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच चुका है। इसके अलावा यूपी, बिहार में सुबह के वक्त घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ रही है। यानि पूरे देश मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सूरज आग उगलने  जा रहा है। फरवरी के महीने में जबरदस्त गर्मी का एहसास देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते है वेदर रिपोर्ट।

उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का आतंक

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिनमे पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तर काशी, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई शहर शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है।

आईएमडी के मुताबिक शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति,मंडी और सोलन में जबरदस्त बारिश की संभावना है। वहीं ऊपरी इलाकों में विभाग ने बर्फबारी की संभावनी जताी गई है।

साथ ही विभाग ने 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। गले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

इन जगहों पर सूरज उगलेगा आग

उत्तर भारत में तापमान धीरे‑धीरे बढ़ने का अनुमान है, जिससे कुछ जगहों पर अपेक्षाकृत गर्मी का अनुभव हो सकता है। जिसमे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्य शामिल है। बताते चले कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं राजस्थान में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि अभी फरवरी का ही महीन चल रहा है और गर्मी ने अपना प्रकोप दिखा शुरू कर दिया है।

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

अगर हरियाणा में कल का मौसम का बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही धूप होने से दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

इसके अलावा अगर पंजाब की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान लगभग 26°C से 29°C के बीच रह सकता है और रात में तापमान लगभग 15°C के आसपास रहेगा। यानी दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड थोड़ी कम होगी। यानि कुल मिलाकर पंजाब में मौसम गर्म और सुखद रहने की संभावना है, बारिश के कोई बड़े अलर्ट अभी ऐसे दिन के लिए सामने नहीं हैं।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026