---Advertisement---

Rain Alert 8 July 2026: बिहार, यूपी में तेज ओलावृष्टि, बिजली गिरने का अलर्ट जारी, तो इन इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 8 July 2026: मानसून ने उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 7, 2026 6:33 अपराह्न | Updated: जुलाई 8, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Rain Alert 8 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 7 July 2026: मानसून ने उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

बिहार में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, बेतिया, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। कुछ जिलों में तेज हवा के साथ मौसम अचानक बदल सकता है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने अयोध्या, बनारस, प्रयागराज समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में बाढ़ का बढ़ा खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखने की तैयारी में जुटा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

जुलाई 8, 2026

MP Viral Video

जुलाई 8, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 8, 2026

UP PGT Final Result 2026

जुलाई 8, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 7, 2026

Rashifal 8 July 2026

जुलाई 7, 2026