---Advertisement---

Anta Election Result 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, किसके सिर सजेगा जीत का ताज, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Anta Election Result 2025: राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के मैदान में उतरने से अंता विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 14, 2025 8:45 पूर्वाह्न

Anta Election Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

Anta Election Result 2025: राजस्थान की बहुचर्चित अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे चुनाव आयोग आज जारी करेगा। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था। रिकॉर्ड 80% वोटिंग हुई थी। इस सीट पर बेहद रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा था। सबकी निगाहें अंता विधानसभा चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। बारां पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में मतगणना शुरू हो गई है। अब कुछ ही मिनटों में ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा।

Anta Election Result 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

आपको बता दें कि राजस्थान में अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के मैदान में उतरने से अंता विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अंता विधानसभा सीट का नतीजा अब राजस्थान के सभी दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और अन्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंता विधानसभा सीट के लिए प्रचार कर चुके हैं। अशोक गहलोत से लेकर सचिन पायलट तक, कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी जनता को अपनी ओर मोड़ने की पूरी कोशिश की है।

अंता विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2025: महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज़्यादा

अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब से कुछ ही मिनटों के बाद रुझान आने शुरू हो जाएँगे और दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में 2.28 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से ज़्यादा ने मतदान किया है। इतना ही नहीं, बल्कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज़्यादा रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अलावा, अंता उपचुनाव परिणाम 2025 डीएनपी इंडिया हिंदी पर भी देखे जा सकते हैं, जहाँ विस्तृत जानकारी खबरों के जरिए उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: बिहार में एनडीए या महागठबंधन…किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज? शुरू हुई मतगणना, जानें पल-पल के अपडेट्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026