---Advertisement---

Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती को लेकर खुशखबरी, अब कुल 968 पद भरे जाएंगे, जानें; कब घोषित होगा रिजल्ट

Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती रिजल्ट को लेकर संभावनाएं हैं कि यह इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार अब कुल 968 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 10, 2025 11:44 पूर्वाह्न

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 latest updates
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का फैसला जानकर सभी उम्मीदवार बेहद खुश होंगे। राजस्थान जेल प्रहरी वैकेंसी 2025 को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसके तहत होने वाली भर्ती में अब पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिसके बाद अब कुल 968 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। पहले 803 पदों के लिए Rajasthan Jail Guard Recruitment 2025 निकाली गई थी, लेकिन अब इसमें 165 अतिरिक्त पद जोड़ दिए गए हैं। सीटों में बढ़ोतरी का सीधा फायदा उम्मीदवारों को मिलने वाला है। इस बढ़ोतरी से अब राजस्थान में और अधिक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है।

Rajasthan Jail Prahari Result 2025: कब घोषित होगा रिजल्ट?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए कुल 820942 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यह भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 610168 उम्मीदवारों के शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। जिसमें उम्मीदवारों की उपस्थिति दर लगभग 74.33 प्रतिशत थी। हालांकि, उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसके बारे में ताजा अपडेट यह है कि Rajasthan Jail Prahari Result 2025 के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी पुष्टि की है। राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025 को लेकर संभावनाएं हैं कि यह इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए डीएनपी इंडिया हिंदी के शिक्षा अनुभाग पर नजर बनाए रखें।

Rajasthan Jail Prahari Bharti 2025: अब कुल 968 पदों पर होगी भर्ती

मालूम हो कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती को लेकर 11 दिसंबर 2024 को वैकेंसी नोटिफिकेशन (17/2024) जारी किया गया था। जिसमें प्रहरी के कुल 803 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 759 और अनुसूचित क्षेत्र के 44 पद थे। अब इसमें 165 अतिरिक्त पद और जोड़ दिए गए हैं। सीटों में बढ़ोतरी के बाद ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार अब कुल 968 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। Rajasthan Jail Prahari Bharti 2025 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीखें बदलीं, 13 अगस्त की परीक्षा स्थगित, जानें अब कब होगी परीक्षा

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026