---Advertisement---

Rajasthan News: गंगापुर शहर में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लाल डायरी को लेकर कही बड़ी बात 

Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान दौरे पर हैं। यहां उन्होंने IFFCO की तरफ से आयोजित 'सहकार किसान सम्मेलन' में हिस्सा लिया। इसके बाद अमित शाह ने राजस्थान सरकार को निशाने पर लेते हुए बड़ी बात कही।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 26, 2023 4:34 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में देश की दो बड़ी पार्टिया भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान दौरे पर हैं। ऐसे में उन्होंने गंगापुर सिटी में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले ‘इसरो‘ की शानदार कामयाबी पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई सन्देश दिया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लिया।

सहकार किसान सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह 

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह IFFCO की तरफ से आयोजित ‘सहकार किसान सम्मेलन’ में पहुंचे। यहां उन्होंने देश की सफलता और हर क्षेत्र में हो रहे विकास मॉडल को बताया। जिसमें से एक इसरो की उपलब्धि को लेकर भी उन्होंने जानकारी साझा की। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान सरकार को निशाने पर लेते हुए लाल डायरी पर तंज कसा। इस पर मंच से उन्होंने कहा,”सभी अपने घर में कोई भी डायरी रखें, लेकिन उसका नाम लाल डायरी मत रखना, लाल डायरी का नाम सुनते ही अशोक गहलोत जी नाराज हो जाते हैं। हमें समझ नहीं आता कि मुख्यमंत्री जी इतना लाल डायरी से क्यों डरते हैं।”

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री की अगुवाई में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी बातें कहीं। वह लोगों को प्रधानमंत्री (केंद्र) की तरफ से दी जाने वाली योजनाओं को लोगों बता रहे थे। उन्होंने बताया, कि यहां के किसानों ने उनसे कहा कि राजस्थान में उन्हें सही ढंग से बिजली नहीं मिलती।   

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी 

जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, “सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहलों के माध्यम से करोड़ों किसानों के जीवन को नई दिशा मिल रही है। इफको द्वारा गंगापुर सिटी (राजस्थान) में आयोजित ‘सहकार किसान सम्मेलन’ में किसानों से संवाद कर रहा हूँ।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026