---Advertisement---

Rajasthan Politics: सचिन पायलट ने एक बार फिर गहलोत सरकार को घेरा, दी ये हिदायत

सचिन पायलट ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर राज्य के सबसे ज्वलंत मुद्दे पेपर लीक मामले को लेकर अपने ही सीएम गहलोत को घेर लिया। सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि किसी भी राज्य में रोजगार के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पेपर लीक हो जाना चिंता का विषय है। सरकार आएंगी और जाएंगी। युवाओं का व्यवस्था में विश्वास बना रहना चाहिए। उनका विश्वास अगर उठ गया तो बड़ा प्रश्नचिन्ह लग जाएगा।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 7, 2023 5:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Politics: राजस्थान चुनावी साल में सोमवार देर शाम मानसरोवर में होली मिलन समारोह के अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर राज्य के सबसे ज्वलंत मुद्दे पेपर लीक मामले को लेकर अपने ही सीएम गहलोत को घेर लिया। पायलट ने सीएम गहलोत तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य में पिछले कुछ सालों में एक के बाद पेपर लीक हुए हैं ‘इससे युवाओं का मनोबल टूटता है। नौजवानों का भरोसा खो देंगे तो बहुत बड़ी चुनौती आ जाएगी।

समर्थकों को पायलट ने दी ये हिदायत

पायलट ने अपने समर्थकों से भरे इस आयोजन में होली के इस उल्लास के माहौल में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कुछ हिदायतें दे दी। उन्होंने उत्साह से लबरेज समर्थकों को संकेत देते हुए कहा कि ‘जो उत्साह है,उसे संभालकर रखें। आगे राजनैतिक चुनौतियां आएंगी। चुनाव भी इस साल के अंत में होगा। हम सबको मिलकर काम करना है। मुझे तो हमारे नौजवानों, कार्यकर्ताओं,क्षेत्रवासियों,प्रदेशवासियों के साथ हर खुशी, हर गम बांटना है। चाहे होली-दिवाली हो। शादी हो गम हो। लोगों से रिश्ते तो बनाने से बनते हैं। उन्हें निभाना भी है।’ सरकार को यदि दोबारा सत्ता में वापसी करनी है। तो राजस्थान में भाजपा अंदरुनी फूट और बिखराव के कगार पर पहुंच गई है। बस हम अपने सत्ता और संगठन को मिलकर संभाल लें।

ये भी पढ़ें: Love Jihad के खिलाफ बरेलवी उलमा ने जारी किया फतवा, प्रेस वार्ता में कही ये बड़ी बात

पेपरलीक न हो, गारंटी देनी होगी

पायलट ने समर्थकों के माध्यम से सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि किसी भी राज्य में रोजगार के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पेपर लीक हो जाना चिंता का विषय है। सरकार आएंगी और जाएंगी। युवाओं का व्यवस्था में विश्वास बना रहना चाहिए। उनका विश्वास अगर उठ गया तो बड़ा प्रश्नचिन्ह लग जाएगा। युवाओं को गारंटी देनी होगी कि इस पेपर लीक कांड में कोई कितना भी बड़ा प्रभावशाली शामिल हो। उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026

DK Shivakumar

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 28, 2026

Siddaramaiah

मई 28, 2026