---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: सावधान! राजस्थान में फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानें अब कितने दिनों तक झमाझम बरसेंगे मेघ?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर हल्का थमा था कि एक बार फिर मौसम विभाग की अहम रिपोर्ट से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2024 5:57 अपराह्न

Rajasthan Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर हल्का थमा था कि एक बार फिर मौसम विभाग की अहम रिपोर्ट से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान के अलग-अलग हिस्सो में आगामी कल यानी 17 सितंबर और 18 सितंबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है ताकि लोग पहले से ही सावधान रहें। (Rajasthan Weather Update)

झमाझम बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई पूर्वानुमान के मुताबिक राजस्थान के 17 सितंबर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां और भरतपुर में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी मौसम का रूख बदल सकती हैं और लोगों को बादलों के गरज का सामना भी करना पड़ सकता है।

18 सितंबर को बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, करौली, अलवर और सवाई माधोपुर जैसे जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 19 सितंबर यानी गुरुवार की बात करें तो सवाई माधोपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, राजसमंद, झालावाड़, दौसा व प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

बारिश से मिली थी राहत

राजस्थान के लोगों को बीते दो दिनों से बारिश से राहत मिली थी। दरअसल राज्य में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है और आंकड़ों की मानें तो पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में औसत बारिश 169.9 एमएम दर्ज की गई है। बीते दो दिनों से बारिश का दौर कुछ हद तक थमा था जिसके बाद लोगों को इससे राहत मिलने के आसार जताए जा रहे थे।

दावा किया जा रहा था कि अब जनजीवन फिर सामान्य हो सकेगा और रोजमर्रा से जुड़ी गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। इसमें व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लेकर अन्य कई तरह की गतिविधियां शामिल हैं। हालाकि अब फिर एक बार मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि आगामी दिनों में भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी और लोगों को इसका सामना करना पड़ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026