---Advertisement---

Rajasthan News: बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने फिर खोले ‘लाल डायरी’ के कई राज, CM गहलोत के बेटे पर कह दी ये बड़ी बात

Rajasthan News: राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी के कुछ अंश मीडिया में जारी किए है। इसमें CM गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का जिक्र है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 2, 2023 1:06 अपराह्न | Updated: अगस्त 2, 2023 4:57 अपराह्न

Rajasthan Politics
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में विवादों में चल रही लाल डायरी के राज से परदा उठ चुका है। मंत्री, विधायक से लेकर आम जनता तक ये जानना चाहती है की आखिर उस लाल डायरी में क्या लिखा हुआ है। जिसका खुलासा खुद बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कर दिया है।

उन्होंने आज (2 अगस्त) अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने लाल डायरी के कुछ अंश मीडिया में जारी किए। उन्होंने दावा किया कि इस डायरी की बातें CM गहलोत के करीबी और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने में लिखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी जिक्र किया।

RCA में भ्रष्टाचार के आरोप

राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी को पढ़ते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि RCA के चुनाव में पैसों का लेनदेन हुआ है। गुढ़ा द्वारा जारी किए गए लाल डायरी के पन्नों में भी इसी बात का जिक्र है।

इन पन्नों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने CM गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी जिक्र किया, जो इस वक्त आरसीए के अध्यक्ष हैं।

डायर में कई लोगों का जिक्र

गुढ़ा के मुताबिक, लाल डायरी में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के करीबी भवानी सामोता का भी जिक्र है। गुढ़ा ने डायरी पढ़ते हुए बताया कि भवानी सामोता और राजीव खन्ना के बीच मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने आरसीए चुनाव का हिसाब किया था। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर RCA में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने जेल जाने की आशंका भी जाहिर की और कहा, “अगर मैं जेल भी गया तो डायरी में नए खुलासे होंगे। इस डायरी में भ्रष्टाचार का ब्योरा है। लाल डायरी में भ्रष्टाचार के सारे सबूत हैं। CM गहलोत मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026