---Advertisement---

Ranchi News: रांची के कई इलाकों में पानी की किल्लत से लोग हुए परेशान, जानें पूरी खबर

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति न होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2024 4:51 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों से रांची के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण है कि पांच अलग-अलग स्थानों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि रूक्का डैम को 25 वार्डों में 55 से अधिक इलाकों में पीने के पानी का प्राथमिक स्रोत कहा जाता है। जो लगभग 30-35 मिलियन गैलन की आपूर्ति करता है।

इन इलाकों में हो रही है पानी की किल्लत

मालूम हो कि 55 से अधिक इलाकों में रूक्का डैम पानी की आपूर्ति का एक मुख्य स्त्रोत है। जिसमे रिम्स परिसर, मोहराबादी, करमटोली, लालपुर, कांटाटोली, कोकर, थरपखाना, अपर बाजार और निवारणपुर शामिल है। एक आंकड़े के मुताबिक इन इलाकों में 7 लाख से अधिक लोग रहते है। इसके अलावा हटिया डैम और गोंदा डैम से भी झारखंड की राजधानी रांची को पानी की आपूर्ति की जाती है। आपको बता दें कि रांची के अलावा जमशेदपुर के कई इलाकों में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

जमशेदपुर में भी पानी न मिलने पर लोग परेशान

जानकारी के मुताबिक शहर के जुगसलाई क्षेत्र में, कई निवासियों ने मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद (जेएमसी) के सामने जल संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बाद में नगर निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है पारा 40 के पार बना हुआ है। वहीं पानी के किल्लत के बाद लोग काफी परेशान नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026