---Advertisement---

Ranchi News: यात्री ध्यान दें! अब सप्ताह में 5 दिन दौड़ेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, जानें शेड्यूल व अन्य डिटेल

Ranchi News: झारखंड के प्रमुख औद्योगिक शहर टाटानगर से देश के अन्य हिस्सों में कनेक्टिविटी बेहतरीन है। इसमें परिवहन के प्रमुख माध्यम रेलवे का भी महत्वपूर्ण योगदान है। खबर है कि रेलवे अब 1 जनवरी 2024 से टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में 5 दिन चलाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 29, 2023 12:45 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड के प्रमुख औद्योगिक शहर टाटानगर से देश के अन्य हिस्सों में कनेक्टिविटी बेहतरीन है। इसमें परिवहन के प्रमुख माध्यम रेलवे का भी महत्वपूर्ण योगदान है। खबर है कि रेलवे अब 1 जनवरी 2024 से टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में 5 दिन चलाएगा। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन के साथ झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) व अन्य हिस्सों में बसे लोगों के लिए सफर आसान होगा। इस ट्रेन के संचालन से रांची के साथ टाटानगर व झारखंड के अन्य हिस्सों में रह रहे लोग आसानी से देश के दक्षिणी हिस्सों का सफर कर सकेंगे।

सप्ताह में 5 दिन दौड़ेगी टाटानगर-एर्नाकुलम ट्रेन

झारखंड के प्रमुख जंक्शन टाटानगर से दक्षिणी राज्य केरल के प्रमुख शहर एर्नाकुलम के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर-एर्नाकुलम ट्रेन (18189) सप्ताह में 5 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार) चलेगी। इसके तहत ये ट्रेन सुबह 5:15 बजे टाटानगर से निकल कर चक्रधरपुर के रास्ते राउरकेला, बालगीर जंक्शन, तितलागढ़, टुनी, समलकोट जंक्शन, कैकालुरु जंक्शन, तिराला, कवाली, अराकोणम, थ्रीसुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 1:55 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वहीं वापसी में भी ये ट्रेन (18190) केरल के एर्नाकुलम से सुबह 7:15 पर निकल कर तीसरे दिन सुबह 4:35 बजे झारखंड के टाटानगर पहुंचेगी। एर्नाकुलम से टाटानगर वापसी के दौरान ये ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।

आसान होगा सफर

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के संचालन के साथ ही झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के साथ अन्य क्षेत्रों में बसे लोगों का सफर आसान हो सकेगा। इसके तहत लोग बड़े आसानी से रांची से टाटानगर पहुंच जाएंगे और फिर इस स्पेशल ट्रेन के सहारे दक्षिणी राज्यों का दौरा कर सकेंगे। वहीं झारखंड राज्य धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इससे ट्रेन के संचालन से रांची के साथ ही चक्रधरपुर, आदित्यपुर व झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों का सफर आसान होगा और वे कम कीमत अदा कर दक्षिणी राज्यों की यात्रा कर सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026