---Advertisement---

Same Sex Marriage को लेकर इन देशों का कानून बेहद सख्त, कई जगहों पर मौत की सजा; जानें किन-किन कंट्री में है बैन

Same Sex Marriage: भारत में सेम सेक्स मैरिज को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। इस संबंध में आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में इसको लेकर चर्चा आज बढ़ गई हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 17, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Same Sex Marriage: भारत में सेम सेक्स मैरिज को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। इस संबंध में आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में इसको लेकर चर्चा आज बढ़ गई हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि धरती के इस भू-भाग पर किन देशों में समलैंगिक विवाह को गैरकानूनी माना जाता है। बता दें कि कई ऐसे भी देश हैं जहां समलैंगिक विवाह के लिए मौत की सजा का प्रवधान है तो कई ऐसे भी हैं जहां समलैंगिक विवाह करने वाले जोड़ो को फांसी की सजा सुनाई जाती है। ऐसे में आइये हम आपको इन देशों से अवगत कराते हैं जहां समलैंगिक विवाह को बैन रखा गया है।

इन देशों में समलैंगिक विवाह के लिए मौत का प्रावधान

विश्व के कई ऐसे देश हैं जहां समलैंगिक विवाह को आज भी गैर कानूनी माना जाता है। हालाकि बदलते समय के साथ इसमें परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं और स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। बता दें कि इरान और सोमालिया में समलैंगिक विवाह के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। वहीं इसके अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया, उत्तरी नाइजीरिया, कतर व अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में भी इसे गैरकानूनी माना जाता है और इसके लिए सजा के रुप में मौत का प्रावधान है।

वहीं इसके अलावा जापान समेत दुनिया के कई ऐसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश हैं जो कि इस प्रणाली को प्रतिबंध करने के साथ इसके लिए कानूनी सजा का प्रावधान भी रखते हैं।

यहां भी मिलती है फांसी की सजा

समलैंगिक विवाह को इस बदलते दौर के साथ कई देश स्वाकार रहे हैं। हालाकि कई ऐसे भी राष्ट्र हैं जो कि इस वैवाहिक प्रणाली को सिरे से नकार कर इसके लिए कठोर सजा देने की बात करते हैं। इसके तहत समलैंगिक विवाह के लिए फांसी और आजीवन कारावास जैसी सजा का प्रावधान भी है। इसमें युगांडा और ब्रुनेई के साथ इस्लामिक देश के की राष्ट्र शामिल हैं।

समलैंगिक विवाह को यहां मिलती है कानूनी मान्यता

विश्व के कई ऐसे देश हैं जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त है। इसमें इंडोरा, स्विट्जरलैंड, अस्ट्रेलिया, ताइबान, अस्ट्रिया, फिनलैंड, डेनमार्क, पुर्तगाल, आयरलैंड, फ्रांस व जर्मनी जैसे राष्ट्र शामिल हैं। वहीं अब बदलते दौर के साथ धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है और इसे अन्य देशों द्वारा भी मान्यता दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Leave a Comment