---Advertisement---

SGPGI लखनऊ में नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां चेक करें आवेदन तिथि के साथ आयु सीमा व तनख्वाह से जुड़े डिटेल

SGPGI Recruitment 2024: यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल पीजीआई चिकित्सा संस्थान की ओर से स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन व नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पदों के कुल 419 पोस्ट पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 11, 2024 6:47 अपराह्न

SGPGI Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

SGPGI Recruitment 2024: यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल पीजीआई चिकित्सा संस्थान की ओर से स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन व नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पदों के कुल 419 पोस्ट पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

SGPGI की ओर से जारी किए गए भर्ती (Vacancy) में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.sgpgims.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2024 निर्धारित की गई है।

कैसे करें अप्लाई?

SGPGI में स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन व नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पदों निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार को पीजीआई की आधिकारिक साइट www.sgpgims.org.in पर जाना होगा।

SGPGI की आधिकारिक साइट पर जाने के बाद ‘ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक के खुलने के साथ ही सभी आवश्यक डिटेल के साथ अपने डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित की गई 1180 रुपये की आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुन हम आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती से जुडे़ अन्य डिटेल

SGPGI की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन व नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती (Vacancy) से जुड़े इस प्रकार हैं-

आयु सीमा– न्यूनमत 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष (एससी/एसटी को 5 वर्ष व ओबीसी वर्ग उम्मीदवारों को 3साल की अतिरिक्त छूट)
आवेदन शुल्क– सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये।
तनख्वाह– लेवल 4 से लेकर लेवल 7 के अनुसार (पद के आधार पर)
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल के आधार पर।
शैक्षणिक योग्यता– SGPGI में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार 12वीं, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी,बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026