---Advertisement---

Jammu-Kashmir में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने सर्कस कर्मचारी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर टारगेट किलिंग से दहल उठा है। अनंतनाग में एक मेले के दौरा एक हिंदू कर्मचारी को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 30, 2023 12:48 अपराह्न

Jammu-Kashmir
Follow Us
---Advertisement---

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर टारगेट किलिंग से दहल उठा है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आयोजित एक मेले के एक हिंदू कर्मचारी को आतंकियों ने सोमवार रात मौत के घाट उतार दिया। दिवंगत व्यक्ति जम्मू के उधमपुर जिले का रहने वाला था। वह कुछ दिनों पहले ही अनंतनाग आया था। सूत्रों के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स नामक संगठन ने ली है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम

सर्कस के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि जब फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दीपू खून से लथपथ गिरा पड़ा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस, CRPF तथा एसओजी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। सर्कस के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने केवल फायरिंग की आवाज सुनी थी। उन्हें यह पता नहीं चला कि आतंकी कितने थे और वह कैसे आए थे ?

सर्कस कर्मियों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Jammu and Kashmir Police ने बताया कि हमले में TRF की संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता। फिहलाह मामले की जांच जारी है। वहीं, आतंकी हमले के बाद सर्कस और उसके कर्मियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान भी चलाया है। इलाके में लगातार गश्त की जा रही है।

25 दिनों से चल रहा है मेला

जानकारी के अनुसार, जंगलात मंडी के पास स्थित एम्यूजमेंट पार्क के पास लगभग 25-26 दिनों से एक फन फेयर मेला चल रहा है। हालांकि इसे सर्कस कहा जाता है, लेकिन उसमें जानवर नहीं हैं। इसी मेले में काम करने वाले दीपू नामक एक कर्मचारी को सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे आतंकियों ने मेला स्थल से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इसके पहले संजय शर्मा की हुई थी हत्या

बीते चार माह के दौरान कश्मीर घाटी में किसी हिंदू की आतंकियों द्वारा हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व 26 फरवरी को आतंकियों ने जिला पुलवामा अच्छन पुलवामा में संजय शर्मा की उस समय हत्या की थी। जब वह अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर के पास जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: Jammu Bus Accident: वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026