---Advertisement---

बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे Raghav Chadha के लिए पावर बूस्टर का काम करेगा Parineeti Chopra के ये खास रिएक्शन

Raghav Chadha: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पंजाब की बात करें तो यहां हिमाचल में हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में पंजाब के कई क्षेत्रों में ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 11, 2023 5:21 अपराह्न

Parineeti Chopra Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पंजाब की बात करें तो यहां हिमाचल में हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में पंजाब के कई क्षेत्रों में पानी घुस आया है। सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि पानी में डूब चुकी है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार भी एक्शन मोड़ में आ गई है। सरकार ने अपने विधायकों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्थिति का मुआयना करने को कहा है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे राघव चड्ढा

इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें चड्ढा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे राघव चड्ढा लोगों के बीच जाकर उनकी मदद कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों को राहत सामग्री बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर उनकी लेडी लव और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिल हार बैठी हैं। उन्होंने इस वीडियो पर एक खास रिएक्शन दिया, जो राघव चड्ढा के लिए पावर बूस्टर का काम करेगा।

परिणीति चोपड़ा ने दिया ये खास रिएक्शन

बता दें कि पंजाब में भारी बारिश से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मोहाली, रोपड़, आनंदपुर साहिब, पटियाला, संगरूर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और जालंधर बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। खेत-खलियान पानी में डूब गए हैं, जबकि घरों में पानी घुस आया है। इसी को देखते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे, जहां उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिस पर परिणीति चोपड़ा ने लव रिएक्ट कर उनका हौसला बढ़ाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026