---Advertisement---

Tomato News: दिल्ली वालों 70 रुपए किलो टमाटर चाहिए तो,करना होगा यह काम, जल्दी करें कहीं देर न हो जाए

Tomato News: यह बात किसी से छिपी नहीं है, सारा देश जानता है, कि पिछले एक महीने से टमाटर सोने के भाव बिक रहा है। ऐसे में देखा जाए तो महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ रखा है। लेकिन टमाटर के दामों को लेकर अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 22, 2023 1:28 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 2:03 अपराह्न

Tomato News
Follow Us
---Advertisement---

Tomato News: यह बात किसी से छिपी नहीं है, सारा देश जानता है, कि पिछले एक महीने से टमाटर सोने के भाव बिक रहा है। ऐसे में देखा जाए तो महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ रखा है। लेकिन टमाटर के दामों को लेकर अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है जो टमाटर पहले 100 फिर 150 और फिर 200 रुपए में बिक रहे थे। ऐसे में अब महंगाई पर लगाम लगाते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब आज से 70 रुपए किलो टमाटर बेचे जाएंगे। ऐसे में देखा जाए तो दिल्ली वालों के लिए यह गुड न्यूज़ है। 

दिल्ली में आज से मिलेंगे 70 किलो टमाटर    

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सस्ते दरों पर टमाटर बेचने के लिए आज से केंद्र सरकार ने ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म के जरिए ओपन करने जा रही है। ऐसे में सभी दिल्ली वासी ONDC की ऐप डाउनलोड करके सभी नियम एवं शर्तों को मानते हुए घर बैठे टमाटर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ONDC को सपोर्ट करने वाली ऐप जैसे कि पेटीएम, मीशो, ब्लिंकिट, मैजिक पिन पर जाकर सर्च बॉक्स में ONDC लिखना है। इसके बाद अपने एरिया के टमाटर वेंडर को चूज करके आसानी के साथ आप टमाटर मंगा सकते हैं।

बता दें कि 14 जुलाई से दिल्ली में टमाटर के दामों में कमी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक 14 से 18 जुलाई के बीच अब तक दिल्ली एनसीआर में 391 टन टमाटर की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में अब सरकार की तरफ से ONDC के जरिए 70 रुपए किलो टमाटर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

बॉर्डर पर टमाटर की हो रही है तस्करी 

जब से भारत में टमाटर सोने के भाव बिक रहे हैं, तब से माफियाओं की नजर अब टमाटर की तस्करी पर है।  बता दें कि पिछले दिनों नेपाल बार्डर पर 3 टन अवैध टमाटर की खेप सुरक्षाबलों द्वारा पकड़ी गई थी। जिसकी कीमत करीब 4.8 लाख रुपए बताई जा रही थी। दरअसल व्यापारी बिना टैक्स भरे चोरी छुपे टमाटर भारत में ला रहे हैं और मार्केट में बेचकर अच्छी कमाई करने की फ़िराक में लगे हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026