CM Yogi Adityanath: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में नियमित रूप से साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित योगाभ्यास से लोगों को तनाव, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी।
श्री गोरखनाथ मंदिर ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी
बता दें कि श्री गोरखनाथ मंदिर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और आत्मिक उन्नति का माध्यम है। ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष्य में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 से 21 जून, 2026 तक ‘साप्ताहिक योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान एवं योग दर्शन के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और आत्मिक उन्नति का माध्यम है।
‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष्य में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 से 21 जून, 2026 तक ‘साप्ताहिक योग… pic.twitter.com/VpTVV2SKyb
— Shri Gorakhnath Mandir (@GorakhnathMndr) June 13, 2026
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत श्री CM Yogi Adityanath जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित ‘योग शिविर एवं कार्यशाला’ का शुभारंभ 15 जून को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. ए. के. सिंह जी उपस्थित रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज
21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जिलों में योग शिविर, जागरूकता रैलियां और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर में प्रस्तावित साप्ताहिक योग शिविर को भी इसी व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने की संभावना जताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है




