---Advertisement---

आज का मौसम 4 Feb 2025: Noida-Ghaziabad में बारिश को लेकर चेतावनी, Lucknow-Prayagraj में कोहरा बढ़ाएगा ठिठुरन; जानें UP का वेदर अपडेट

आज का मौसम 4 Feb 2025: बदलते मौसम के मिजा से पर्यटक से लेकर प्रदेशवासी व करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी परेशान हैं। मौसम की ये आंख-मिचोली विभाग के विशेषज्ञों को चुभते हुए कई संभावनाओं की ओर संकेत दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2025 6:00 पूर्वाह्न

आज का मौसम 4 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

आज का मौसम 4 Feb 2025: बदलते मौसम के मिजा से पर्यटक से लेकर प्रदेशवासी व करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी परेशान हैं। मौसम की ये आंख-मिचोली विभाग के विशेषज्ञों को चुभते हुए कई संभावनाओं की ओर संकेत दे रही है। इसी बीच आज का मौसम 4 Feb 2025 को लेकर कई सवाल ज़हन मे हैं। क्या महाकुंभ आयोजन स्थली प्रयागराज में आगामी कल बारिश होगी? नोएडा-गाजियाबाद में आज का मौसम 4 Feb 2025 कैसा रहेगा? इस तरह के तमाम सवालों का जवाब देने के लिए हम हाजिर हो चुके हैं। तो चलिए प्वॉइंट वाइज UP में मौसम से जुड़ी ताजा रिपोर्ट आपसे सांझा करते हैं।

Prayagraj, Lucknow में कैसा रहेगा आज का मौसम 4 Feb 2025?

राजधानी लखनऊ में आज 4 फरवरी, 2025 को सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुबह ठिठुरन बढ़ सकती है। लखनऊ में सूर्योदय सुबह 06:51 पर होगा। वहीं चंद्रोदय के लिए 09:54 का समय बताया गया है। लखनऊ में 4 फरवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 13 व 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जा सकते हैं। AQI की बात करें तो इसका आंकड़ा 166 रहने के आसार हैं।

लखनऊ के बाद महाकुंभ आयोजन स्थली प्रयागराज में भी 4 फरवरी, 2025 को सुबह धुंध/कोहरा छाने के आसार हैं। इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने वालों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। प्रयागराज में सूर्योदय सुबह 06:45 पर होगा। वहीं चंद्रोदय के लिए 09:52 का समय बताया गया है। प्रयागराज में 4 फरवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 14 व 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जा सकते हैं। AQI की बात करें तो इसका आंकड़ा 68 रहने के आसार हैं।

Noida-Ghaziabad में कैसा रहेगा आज का मौसम 4 Feb 2025?

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में आज यानी 4 फरवरी, 2025 को झमाझम बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए पूर्वानुमान रिपोर्ट में चेतावनी जारी कर दिया है। नोएडा में सूर्योदय सुबह 07:08 पर होगा। वहीं चंद्रोदय के लिए 10:07 का समय बताया गया है। नोएडा में 4 फरवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 12 व 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जा सकते हैं। AQI की बात करें तो इसका आंकड़ा 162 रहने के आसार हैं।

गाजियाबाद में भी 4 फरवरी, 2025 को बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में सूर्योदय सुबह 07:07 पर होगा। वहीं चंद्रोदय के लिए 10:07 का समय बताया गया है। गाजियाबाद में 4 फरवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 13 व 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जा सकते हैं। AQI की बात करें तो इसका आंकड़ा 182 रहने के आसार हैं।

UP के प्रमुख शहरों में मौसम की पूर्वानुमान रिपोर्ट टेबल के माध्यम से समझें

प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कुछ प्रमुख शहरों से जुड़ी विस्तृत मौसम रिपोर्ट इस प्रकार है-

शहरप्रयागराजलखनऊनोएडागाजियाबादगोरखपुर
सूर्योदय06:4506:5107:0807:0706:41
चंद्रोदय09:5209:4510:0710:0709:44
AQI68166162182135
न्यूनतम तापमान1413121312
अधिकतम तापमान3127242129
कोहरा/बारिशकोहराकोहराबारिशबारिशकोहरा

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की और aqicn.org की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026