---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: UP, Uttarakhand समेत इन राज्यों में IMD का भीषण ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी, Delhi में छाएगा घना कोहरा या होगी बारिश; जानें डिटेल

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्द भरी रातों की शुरूआत हो चुकी और लगातार ठंड बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 25, 2024 1:19 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: अगर आप भी UP, Uttarakhand या फिर Delhi में रहते है तो हो जाएं सावधान, क्योंकि कंपकंपी वाली ठंड की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि हिमाचल के कई जगहों पर हुई ताजा बर्फबारी का अब असर मैदानी इलाकों में भी दिखने को मिलने लगा है। IMD (मौसम विज्ञान विभाग) ने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने आज के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है Aaj Ka Mausam।

UP, Uttarakhand में कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam

मालूम हो कि अभी हाल ही में उत्तराखंड के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिसके बाद पहाड़ों पर भी ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, यूपी बिहार, पंजाब समेत देश के कई राज्यों के लिए IMD ने भीषण ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अभी भी कई राज्यों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा हो रहा है। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं यूपी में आज भी घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है और तेज हवाएं चल सकती है। कुठ अन्य राज्यों में भी कोहरा छाया रहेगा।

क्या दिल्ली में आज होगी बारिश- Aaj Ka Mausam

आपको बता दें कि पहाड़ों से नजदीक होने के कारण दिल्ली में ठंड जल्दी आ जाती है। इस बार भी दिल्ली में जल्द कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। IMD के अनुसार इस महीने के आखिरी से तापमान में गिरावट आने लगेगी, जिसके बाद भीषण ठंड का प्रकोप शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी भी सुबह और शाम के वक्त शीतलहर और कोहरे ने दिल्लीवासियों को परेशान कर रखा है। वहीं विभाग ने आज दिल्ली में बारिश की संभावना से इंकार किया है। हालांकि आने वाले समय में पहाड़ों पर बर्फबारी होने कारण यहां छुटपुट बूंदे गिर सकती है।

Rajasthan Punjab में कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam

पहाड़ो से बेहद नजदीक होने के कारण पंजाब में ठंड की शुरूआत जल्द हो जाती है। जनवरी के समय, पंजाब के कई जिलों में तापमान शून्य तक पहुंच जाता है। वहीं अगर पंजाब में Aaj Ka Mausam की बात करें तो पंजाब में घना कोहरा छाए रहेने की उम्मीद है। इसके अलावा अगर राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में ठंड की शुरूआत हो चुकी है। IMD की माने तो आज राजस्थान में सुबह के वक्त घना कोहरा और ठंड हवाएं चल सकती है, हालांकि दिन बढ़ते ही ठंड में थोड़ी राहल मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026