---Advertisement---

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सख्त हुआ शासन, AI के साथ IB व रॉ कर रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; जानें डिटेल

Ayodhya Ram Mandir: 'राम-नगरी' अयोध्या के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। इसी दिन प्रभु श्रीराम लला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे जिसके तहत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2024 11:19 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: ‘राम-नगरी’ अयोध्या के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। इसी दिन प्रभु श्रीराम लला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे जिसके तहत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संतों व वीआईपी भक्तों की टोली 22 जनवरी से पहले ही अयोध्या पहुंचेगी जिसको लेकर शासन पहले ही सतर्क नजर आ रहा है। खबर है कि सुरक्षा व्यवस्था को मद्दे नजर रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस तकनीकी मशीनों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की मदद से भी अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी जिससे कि राम मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किसी तरह की बाधा न पड़े।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सख्त हुआ शासन

उत्तर प्रदेश सरकार 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सख्त नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार यूपी सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आधुनिक सुरक्षा उपकरण खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरकार का दावा है कि AI से लैस सुरक्षा उपकरणों व ड्रोन की मदद से अयोध्या (Ayodhya) के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी जिससे की शांति व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिल सके।

IB और RAW कर रहे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग

देश की ख्याति प्राप्त खुफिया एजेन्सी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या की ओर कुच करेंगे। ऐसे में समारोह के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी एजेंसियां

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। इस दौरान राम नगरी अयोध्या को चारों तरफ से सुरक्षा के घेरे में लिया जा रहा है। इसके लिए यूपी प्रशासन के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो, रॉ और एनएसजी जैसे सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जा रही है। वहीं ड्रोन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस उपकरणों से भी अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर रखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026