---Advertisement---

‘इस बार ईद पर…’ ईद से पहले सपा के वरिष्ठ नेता Azam Khan ने मुस्लमानों से कर दी ये खास अपील, जानें सबकुछ

Azam Khan: रमजान का महीना जारी है। इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ईद के मौके पर मुस्लिमों से खास अपील की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 15, 2026 1:07 अपराह्न

Azam Khan
Follow Us
---Advertisement---

Azam Khan: रमजान का महीना जारी है। इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ईद के मौके पर मुस्लिमों से खास अपील की है। खासकर सुन्नी मुसलमानों से, बता दें कि ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।  अभी सपा नेता 2 पैन कार्ड मामले में कोर्ट में बंद है। दो पैन कार्ड के मामले में 7-7 साल की सजा काट रहे हैं। इसी बीच आजम खान के करीबी युसूफ मलिक और अब्दुल्ला के दोस्त और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने अब्दुल्लाह आजम और आजम खान से मुलाकात की। इसी के बाद आजम के करीबी युसूफ मलिक ने मीडिया को बताया कि आजम खान ने मुस्लिमों के लिए खासकर सुन्नी मुसलमान के लिए पैगाम दिया है।

Azam Khan ने ईद पर मुसलमानों की ये खास अपील

एबीपी न्यूज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “रामपुर जिला कारागार में दो पैन कार्ड के मामले में 7 साल की सजा काट रहे आजम खान ने जेल से ईद की तैयारियों के बीच मुसलमानों के लिए एक पैगाम दिया है. शनिवार को आजम खान के करीबी युसूफ मलिक और अब्दुल्ला के दोस्त और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने जेल में अब्दुल्लाह आजम और आजम खान से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद आजम के करीबी युसूफ मलिक ने मीडिया को बताया कि आजम खान ने मुस्लिमों के लिए खासकर सुन्नी मुसलमान के लिए पैगाम दिया है कि इस बार ईद पर काले कपड़े पहने, हो सके तो नए कपड़े ना पहने. युसूफ मलिक के मुताबिक आजम खान ने कहा कि, “ईरान में जो बच्चियों के साथ हादसा हुआ है, इजरायल और अमेरिका ने 160 बच्चियों को जो मारा है, उसका गम और काली पट्टियां बांधकर नमाज पढ़े और सुन्नी मुसलमान का सहयोग करें. वह भी हमारी बच्चियों थी”।

मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर क्या बोले सपा नेता

अमेरिका ने ईरान को एक स्कूल को निशाना बनाया था। जिसमे 160 से अधिक लड़कियों की मौत हो गई थी। इस मामले पर आजम खान ने कहा कि ईरान में जो बच्चियों के साथ हादसा हुआ है, इजरायल और अमेरिका ने 160 बच्चियों को जो मारा है, उसका गम और काली पट्टियां बांधकर नमाज पढ़े और सुन्नी मुसलमान का सहयोग करें. वह भी हमारी बच्चियों थी।” गौरतलब है कि मीडिल ईस्ट में लगतार युद्ध जारी है। इसी बीच अली खामेनेई की मौत पर भी भारत में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ था और ईद ना मनाने की बात कही जा रही है। हालांकि देखना होगा ईद पर इसका कितना असर दिखता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 15, 2026

Mohan Yadav

मार्च 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 15, 2026

Pakistan

मार्च 15, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 15, 2026