---Advertisement---

UP में Bakrid 2025 पर ये गलती की तो नहीं होगी खैर! CM Yogi ने कुर्बानी से लेकर मांस बिक्री पर दी सख्य हिदायत; पढ़ें रिपोर्ट

यूपी में Bakrid 2025 पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने वालों और नियम-कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार ने बकरीद से पूर्व समीक्षा बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 4:46 अपराह्न

Bakrid 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bakrid 2025: संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ने के साथ चेकिंग का दौर शुरू है। ये सब कुछ हो रहा है यूपी के विभिन्न हिस्सों में क्योंकि 7 जून को बकरीद 2025 मनाया जाना है। उससे पूर्व आज सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई फैसलों के साथ निर्देश भी जारी हुए हैं। सीएम योगी ने खुद स्पष्ट किया है कि प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करे कि Bakrid 2025 में किसी भी तरह की अनियमितता ना हो। इसके साथ ही यूपी सरकार का निर्देश है कि प्रतिबंधित जानवरों गाय, नीलगाय और ऊंट की कुर्बानी नहीं होगी। साथ ही खुले में मांस की बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगी। यदि किसी ने नियम-कानून को ताख पर रखकर किसी तरह की अनियमितता की, तो CM Yogi की सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी।

UP में Bakrid 2025 पर ये गलती की तो नहीं होगी खैर!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आज बकरीद 2025 को मद्देनजर रखते हुए कुछ फैसले लिए हैं। योगी सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 7 जून को मनाए जाने वाले Eid al-Adha यानी बकरीद पर प्रतिबंधित पशु- जैसे गाय, नीलगाय या ऊंट की कुर्बानी नहीं होगी। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कुर्बानी जिलों में तयशुदा स्थानों पर ही होगी अन्यथा और कहीं करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करने पड़ेगा। Bakrid 2025 मनाने वाले मुसलमान ये ध्यान रखें कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाए। CM Yogi ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सामाजित सौहार्द बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई अनियमितता अपनाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि सूबे की शांति व्यवस्था ना भंग हो।

बकरीद 2025 से पहले अवैध स्लॉटर हाउस को लेकर CM Yogi का अहम निर्देश!

खुले में मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात करते हुे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध स्लॉटर हाउस पर ताला लगाने को कहा है। सीएम योगी ने Bakrid 2025 से पहले आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा है कि यूपी में अवैध स्लॉटर हाउस पर पूरी तरह रोक लगे और साथ ही वैध स्लॉटर हाउस में भी निर्धारित संख्या से अधिक पशु न रखे जाएं इसका ध्यान रखा जाए। यूपी सरकार ने स्पष्ट किया है कि खुले में मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में यदि बकरीद 2025 पर कोई भी शख्स सरकार द्वारा तय किए गए नियम-कानून को तोड़ता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026