CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में हाल ही में कैबिनेट विस्तार किया गया है। इस दौरान कई नए चेहरों को शामिल किया गया। इससे यूपी की डबल इंजन की सरकार अब ज्यादा तेजी के साथ विकसित प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ा सकेगी। बीजेपी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य की तरक्की के लिए अहम निर्णय ले रहे हैं। ऐसे में बीते दिन सीएम योगी नई दिल्ली में सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के मुखिया ने यूपी की पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘9 वर्ष के कार्यकाल में यूपी में 18000 से अधिक बड़े उद्योग लगे’
नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के पैमाने को अगर हम देखें तो छोड़ें उसकी मैन्युफैक्चरिंग पावर सशक्त होगी, वह आर्थिक विकास के पैमाने पर कितनी ही बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ेगा। जिसके पास शक्ति होगी, जो सामर्थ्यवान होगा, वही करुणा और मैत्री का मार्ग भी प्रशस्त कर पाएगा। वर्ष 2017 के पहले एक वर्ष में यूपी के अंदर 300 से अधिक दंगे हुए थे। एवरेज प्रतिदिन एक दंगा। आज यूपी के अंदर कोई व्यापारी, कोई उद्यमी गुंडा टैक्स नहीं देता।’
उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी राज्य और देश के लिए पहली शर्त है- सुरक्षा का वातावरण। हर व्यक्ति का यह अधिकार है, मेरे 9 वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में 18000 से अधिक बड़े उद्योग लगे हैं और 96 लाख MSME यूनिट स्थापित हुई हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हमें प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश, देश के राज्यों की बॉटम थ्री इकोनॉमी में गिना जाता था, आज वह देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में है। हमारे MSME 3 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं।’
वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश, देश के राज्यों की बॉटम थ्री इकोनॉमी में गिना जाता था,
आज वह देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में है… pic.twitter.com/HbQACqUB1k
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 11, 2026
‘मैं सभी इंडस्ट्री लीडर्स को आमंत्रित करूंगा’- सीएम योगी आदित्यनाथ
सीआईआई एनुअल बिजनेस समिट 2026 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में हुए परिवर्तन के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी मार्गदर्शन और CII जैसे औद्योगिक संगठनों के योगदान ने एक बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। मैं सभी इंडस्ट्री लीडर्स को आमंत्रित करूंगा कि आप ‘नए उत्तर प्रदेश’ में आइए, यहां की उन्नति को देखिए और विकास की असीम संभावनाओं में अपना योगदान दीजिए। CII से जुड़े सभी उद्यमियों को हृदय से बधाई एवं समिट के प्रति शुभकामनाएं।’
गौरतलब है यूपी की बीजेपी सरकार प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ताकि यूपी का विकास तेज गति से हो सके। ऐसे में यूपी सरकार ने ‘निवेश मित्र 3.0’ सिंगल विंडो सिस्टम को प्रदेशभर में लागू किया है। इस सुविधा से कंपनियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सरकारी सेवाएं मिल रही हैं। सरकार ने औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।





