---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था…’ बजट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के नाम लिखी पाती; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: बजट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के नाम एक पाती लिखी जिसमे कई अहम जानकारी दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 16, 2026 3:21 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: हाल ही में यूपी सरकार ने राज्य का बजट पेश किया था, जिसमे आने वाले सालों की रूपरेखा तय की गई है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। इस बीच अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्यवासियों के नाम एक पाती लिखी है, जिसमे उन्होंने बजट को लेकर अहम जानकारी दी है।

साथ ही बताया है कि कैसे आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश विकास की राह में सबसे  तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम युवाओं के सपनों को आकार भी दे रहे है और उन्हें साकार करने के लिए संसाधन भी उपलब्ध करा रहे है। गत 9 वर्षों में बिना कोई नया टैक्स लगाए विकास पथ पर सतत बढ़ते जाना सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

CM Yogi Adityanath ने राज्यवासियों के नाम लिखी पाती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, उत्तर प्रदेश का बजट नवाचार का ऐतिहासिक बजट हैं। नवनिर्माण के १ वर्षों की यह मात्रा प्रगति-पथ पर सतत गतिशील है। इन वर्षों में प्रदेश ने उद्यमशीलता, नवाचार एवं अवसंरचना की सशक्त आधारशिला स्थी है। यह बजट उसी आधारशिला पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ सफल भविष्य का निर्माण करेगा।

मेरा पूर्ण विश्वास है कि यह बजट आपकी नव-आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति में सटीक डेटा एवं रियल टाइम डेटा मॉनिटरिंग के महत्व को देखते हुए स्टेट डेटा अथॉरिटी का गठन किमा जाएगा। प्रौद्योगिकी और एआई को लेकर बजट में विशेष व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश एआई मिशन, एआई डेटा लॅब, एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा डेटा सेंटर क्लस्टर उत्तर प्रदेश को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एआई एवं डीप टेक के क्षेत्र में एक नए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे। ‘टेक मुवा-समर्थ युवा’ योजना के अंतर्गत 25 लाख मुवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दिया संदेश

पाती में आगे लिखा गया है कि एमएसएमई, ओडीओपी एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहन देकर उत्तर प्रदेश, निवेश गंतव्य और रोजगार सूजक के रूप में विशिष्ट पहचान बना रहा है। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र प्रत्येक मुवा को भविष्य के लिए तैमार करेंगे। हम मुवाओं के सपनों को आकार भी दे रहे हैं और उन्हें साकार करने के संसाधन भी उपलब्ध करा रहे हैं। मंडल मुख्यालय वाले प्रत्येक जनपद में स्पोर्ट्स कॉलेज, 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स एवं 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को निखारेंगे।

महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना, महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड मोलना एवं जनपद स्तर पर श्रमजीवी महिला छात्रावास प्रस्तावित है। गत १ वर्षों में बिना कोई नया टैक्स लगाए विकास पथ पर सतत बढ़ते जाना सरकार के कुशल वित्तीम प्रबंधन का परिणाम है।

₹9.12 लाख करोड़ का मह दूरदर्शी बजट मुवा, महिला, अतदाता और गरीब की आकांक्षाओं को साकार करेगा। मुवा साथी, सरकार की मोजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें। एमर्निंग टेक्नोलॉजी को आत्मसात करते हुए उद्यमशीलता की ओर बढ़ें। आपकी ऊर्जा, क्षमता और नवाचार के साथ मिलकर हम शीघ्र ही ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
आपका

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eid Ul Adha 2026

मई 27, 2026

Arvind Kejriwal

मई 26, 2026

Punjab News

मई 26, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026