---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का गन्ना किसानों को तोहफा, गन्ना मूल्य की दरों में 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि; लाखों किसानों को ऐसे होगा फायदा, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी देते हुए गन्ना मूल्य की दरों में 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 29, 2025 4:20 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: काफी दिनों से यूपी के किसानों की ये मांग थी कि गन्ना मूल्यों दरों में बढ़ोतरी की जाए। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी देते हुए गन्ना मूल्य की दरों में 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर दी है। माना जा रहा है कि इससे लाखों किसानों को फायदा होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जहां भी आवश्यकता पड़ी प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। साथ ही, राज्य सरकार गन्ना किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चलिए आपको बताते है किसानों से कैसे होगा फायदा?

CM Yogi Adityanath का गन्ना किसानों को तोहफा

यूपी सरकार द्वारा दी जनकारी के अनुसार UPCM श्री myogiadityanath
जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के जीवन में मिठास घोल रही है। पेराई सत्र 2025-26 हेतु गन्ना मूल्य की दरों में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

अगेती प्रजातियों के लिए ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजातियों के लिए ₹390 प्रति क्विंटल की नई दरें निर्धारित की गई हैं। इस बढ़ोतरी से गन्ना किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त होगा। साथ ही अगेती प्रजातियों के लिए 400 प्रति क्विटल, सामान्य प्रजातियों के लिए 390 प्रति क्विंटस की नई दरें निर्धारित है।

लाखों किसानों को होगा फायदा

UPGovt के कुशल निर्देशन एवं पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है कि चीनी उद्योग में ₹12,000 करोड़ की भारी धनराशि का निवेश प्राप्त हुआ है। इसके फलस्वरूप 04 नई मिलें स्थापित हुईं और 06 बन्द चीनी मिलों को पुन: संचालित किया गया है। 42 चीनी मिलों द्वारा भारी क्षमता विस्तार किया गया, जो लगभग 08 बड़ी नई चीनी मिलों के समान है। वहीं, 02 चीनी मिलों में सीबीजी संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं।

आज एथेनॉल उत्पादन में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2017 में एथेनॉल आसवनियों की संख्या 61 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 97 हो गई है। राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से गन्ना क्षेत्रफल में लगभग 09 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है और वर्ष 2016-17 के मुकाबले 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल से बढ़कर 29.51 लाख हेक्टेयर हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 27, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Noida International Airport (Jewar) inauguration

मार्च 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026