---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा, इतने करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खाते में ट्रांसफर होगी धनराशि; चेक करें योग्ता

CM Yogi Adityanath: होली का त्योहार आने वाला है, देशभर में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच यूपी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 28, 2026 4:15 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली का त्योहार आ चुका है और देशभर में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों उज्जवला परिवार को बड़ी होली पर बड़ी खुशबरी दी है। दरअसल 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया जाएगा। मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से राज्य की महिलाओं को कई मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है, ताकि कोई भी गरीब पर इन योजनाओं से वंचित ना रह सके। इसके साथ ही यूपी सरकार शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में विकास कर रही है।

होली से पहले अकाउंट में क्रेडिट होंगे 1500 करोड़ रूपये

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रभावी नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया जाएगा। यह पहल प्रदेश की माताओं-बहनों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को सशक्त करने की प्रतिबद्धता का साकार उदाहरण है।

धुएं से मुक्ति दिलाकर करोड़ों रसोइयों को सुरक्षित बनाने वाली इस योजना के तहत दी जा रही यह अतिरिक्त राहत, होली पर्व की खुशियों को और प्रगाढ़ करते हुए परिवारों की समृद्धि को नई ऊर्जा देगी। कार्यक्रम विवरण, दिनांक: 28 फरवरी, 2026, समय: शाम 04:00 बजे स्थान: लोक भवन सभागार, लखनऊ”

मथुरा में स्थापित होगा आधुनिक डेयरी प्लांट – CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश का दुग्ध क्षेत्र नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मथुरा में 1 लाख लीटर क्षमता के आधुनिक डेयरी प्लांट, नई दुग्ध समितियों के गठन और समितियों के पुनर्गठन से सहकारी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

यह पहल दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों को बेहतर बाजार एवं स्थायी आय के अवसर प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी”। 220 नई दुग्ध समितियों का किया जाएगा गठन, 107 करोड़ से 450 दुग्ध समितियों का होगा पुनर्गठन

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026