---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की पहल से ग्रामीण समृद्धि का नया इतिहास रच रहा UP! मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार सृजन का बना आधार

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली सरकार सूबे में ग्रामीण समृद्धि का नया इतिहास रच रही है। इसका सकारात्मक असर जहां एक ओर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसरों का सृजन भी हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2026 2:36 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की तस्वीर बदली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग समेत सभी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने पशुपालन जगत को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण समृद्धि का नया इतिहास रच दिया है। इसके तहत ग्रामीण लोग दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती, रसोई गैस उत्पादन व रोजगार सृजन जैसे कार्यों में लिप्त हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार इन कार्यों को समर्थन देकर लोगों को सशक्त कर रही है। इसका सकारात्मक असर यूपी की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिला है।

ग्रामीण समृद्धि का नया इतिहास रच रही CM Yogi Adityanath की सरकार! 

सूबे के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण समृद्धि को गति मिल रही है।

चंदौली के ग्राम एकौनी में एक पशुपालन किसान के कृत्य को उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। यूपी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया है कि कैसे पशुपालक किसान अपनी पहल से ग्रामीण समृद्धि को गति दे रहे हैं। उनके पास 200 से अधिक गोवंश हैं जिससे दुग्ध उत्पादन का काम जोरों पर है। साथ ही गोबर की मदद से गैस बनाई जा रही है जिसकी सप्लाई करीब 125 घरों में हो रही है। इस गैस की मदद से लोगों के किचन में भोजन पक रहा है। खास बात है कि गैस की दर एलपीजी से कहीं कम है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐसे पहल को प्रोत्साहित कर रही है।

मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार सृजन का बना आधार!

गौ-संरक्षण ग्रामीण इलाकों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार सृजन का आधार भी बन रहा है। दुग्ध उत्पादन के साथ गोबर गैस प्लांट से निकलने वाली गैस से पशुपालक अधिक कमाई कर रहे हैं। जैविक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है। इससे कृषि जगत की तस्वीर बदल रही है। गौ-संरक्षण लोगों के लिए रोजगार सृजन के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। ये मजबूत आधार प्रदेश के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है और वे सशक्त होकर प्रदेश के विकास में अधिक योगदान कर पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026