उत्तर प्रदेश में मॉडर्न और भविष्य के लिए सेकेंडरी एजुकेशन सिस्टम बना रहे CM Yogi Adityanath, जानिए प्रोजेक्ट अलंकार से स्कूल में किस तरह हो रहा बदलाव

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सेकेंडरी एजुकेशन के विकास को लेकर आखिर सरकार की तरफ से किस तरह से कार्य किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में मॉडर्न एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा सके।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के बदलाव को लेकर सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच प्रोजेक्ट अलंकार से स्कूलों आधुनिकीकरण का कार्य जारी है। इस सबके बीच छात्रों के विकास और भविष्य को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ कोई लापरवाही करने के लिए तैयार नहीं है। उत्तर प्रदेश एक मॉडर्न और भविष्य के लिए तैयार सेकेंडरी एजुकेशन सिस्टम बना रहा है। आइए जानते हैं आखिर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की तरफ से क्या प्रयास किए जा रहे हैं जो जाहिर तौर पर सेकेंडरी एजुकेशन को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए काफी है।

सेकेंडरी एजुकेशन सिस्टम पर सीएम योगी आदित्यनाथ का फोकस

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया कि प्रोजेक्ट अलंकार और एडवांस्ड लैब्स से लेकर वोकेशनल एजुकेशन, करियर गाइडेंस और बेहतर स्पोर्ट्स फैसिलिटीज़ तक, स्कूल स्टूडेंट्स को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए ज्ञान, स्किल्स और मौके दे रहे हैं। मॉडर्न नोट भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। सेकेंडरी एजुकेशन सिस्टम काफी खास होने वाला है।

इस तरह बदला जा रहा उत्तर प्रदेश के स्कूल की हालत

माध्यमिक शिक्षा में बदलाव को लेकर प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है तो
कक्षाओं में प्रौद्योगिकी, नवाचार और कौशल लाना भी शामिल है। छात्रों को आत्मविश्वासपूर्ण और सक्षम भविष्य के लिए तैयार करना और बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। 1,240 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में नए भवनों और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 1,512 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं।

परियोजना अलंकार के क्या हैं स्टूडेंट्स के लिए मायने

368 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के उन्नयन के लिए 134 करोड़ रुपये जारी किए गए। नीति आयोग द्वारा परियोजना अलंकार को विद्यालय अवसंरचना विकास के लिए एक मॉडल के रूप में मान्यता दी गई है। छात्रों को सशक्त बनाना, भविष्य को आकार देना इसका लक्ष्य है। लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और किशोर-केंद्रित कार्यक्रम रखा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से 44 सरकारी अंतर-विद्यालयों में इनडोर मिनी-स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में 178 पदक जीते गए।

CM Yogi Adityanath इस तरह छात्रों के भविष्य को कर रहे तैयार

सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से शिक्षा, कौशल और अवसर उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण कर रहे हैं। छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना अटल टिंकरिंग लैब्स के माध्यम से 101 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और एआई की शुरुआत की गई। 1,701 माध्यमिक विद्यालयों में 16 व्यवसायों में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाती है। 2,306 सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। 2,204 प्रधानाचार्यों को शैक्षिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए टैबलेट उपलब्ध कराए गए।

Exit mobile version