---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को दिए खास निर्देश, यूपी सरकार हर परिस्थिति में अन्नदाता किसानों के साथ

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रही वर्षा की वजह से अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 21, 2026 1:41 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ विकसित भारत के लक्ष्य के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। यूपी सरकार राज्य के निवासियों की प्रगति के लिए बुनियादी ढांचे से लेकर कई क्षेत्रों को दुरुस्त करने का काम कर रही है। यूपी में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के किसानों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में यूपी सरकार किसानों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि उनका जीवन-यापन सरल बनाया जा सके। सीएम ने संंबंधित अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं।

CM Yogi Adityanath ने किसानों को राहत देने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रही वर्षा के दृष्टिगत अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का शीघ्र आकलन कराने तथा राहत आयुक्त को फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों से सीधा व प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से प्रारंभ हो सके। सीएम ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा, पारदर्शी और समयबद्ध राहत सुनिश्चित की जाए। यूपी सरकार हर परिस्थिति में अन्नदाता किसानों के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर जमकर किया जुबानी हमला

वहीं, बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे, अपनी सत्ता को बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे, वह ‘उनके’ लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था। श्री राम जन्मभूमि मंदिर की बात करना, काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और श्रीकृष्ण कन्हैया के मथुरा-वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था।

गोरखपुर से पूर्व सांसद और यूपी सीएम ने आगे कहा, ‘दुनिया में वर्तमान में तमाम युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था, आर्थिक अराजकता और दहशत है। हम भारत में श्री अयोध्या धाम में भयमुक्त होकर हजारों की संख्या में मा. राष्ट्रपति जी के अभिवादन के लिए एवं श्रीराम यंत्र की स्थापना के कार्यक्रम में सहभागी बनकर ‘राम राज्य’ का अहसास कर रहे हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026