---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने ‘ग्रेटर आगरा योजना’ के तहत कई आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप का किया शिलान्यास, यूपी सीएम ने आगरावासियों को दी हार्दिक बधाई

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बड़ी योजना की शुरुआत की। यूपी सीएम ने 'ग्रेटर आगरा योजना' के तहत कई आधुनिक सुविधाओं से लैस नई टाउनशिप का शिलान्यास किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 8, 2026 12:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकसित राज्य के लक्ष्य को गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक के बाद एक विकास कार्यों को संपन्न किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी सरकार ने आगरा को कई बड़ी सौगाते दीं। बीते दिन आगरा विकास प्राधिकरण ने ‘ग्रेटर आगरा योजना’ के तहत कई आधुनिक विकास कार्यों को पूरा किया। सीएम योगी ने इसकी जानकारी साझा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरावासियों को दी बड़ी खुशखबरी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज आगरा जिले में, आगरा विकास प्राधिकरण ने ‘ग्रेटर आगरा योजना’ (रायपुर-रहनकलां) के तहत 5142 करोड़ रुपये की लागत से 10 आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप का शिलान्यास किया; साथ ही, 1324 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 324 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास भी किया गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 9 वर्षों में, आगरा ने ‘डबल-इंजन सरकार’ से जो कुछ भी मांगा है, हमने उसे उपलब्ध कराया है विकास के प्रति यही सकारात्मक दृष्टिकोण और अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का यही दृढ़ संकल्प ही वास्तविक प्रगति लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा, आज एक ‘नए भारत’ की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान कर रही है। इस सौगात के लिए जिले के निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

क्या है ‘ग्रेटर आगरा योजना’ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की रणनीति

गौरतलब है कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ‘ग्रेटर आगरा योजना’ के लिए सरकार ने खास रणनीति बनाई है। यूपी सरकार ने शहरी विकास परियोजना के मकसद के साथ आगरा को एक आधुनिक, योजनाबद्ध और आर्थिक रूप से मजबूत शहर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में आवासीय के साथ कमर्शियल विकास पर भी ध्यान दिया गया है।

इसमें घर, फ्लैट, ऑफिस, मार्केट सभी एक ही जगह पर मौजूद होंगी। साथ ही लोगों को बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी मिलेगी। रोजगार के अवसर और उद्योगों को आकर्षित किया जाएगा। इस योजना के जरिए इसे नोएडा जैसे आधुनिक शहर की तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, रियल एस्टेट निवेश के लिए बड़ा मौका तैयार किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War Ceasefire

अप्रैल 8, 2026

Delhi News

अप्रैल 8, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 8, 2026

Lucknow News

अप्रैल 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 8, 2026

Lucknow Kanpur Expressway

अप्रैल 8, 2026