---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा…’ बजट से पहले मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दिया बड़ा संदेश; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: योगी सरकार द्वारा आज 9 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा बजट पेश किया। इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 11, 2026 2:01 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: योगी सरकार द्वारा आज 9 लाख करोड़ रूपये का बजट पेश किया। माना जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। बजट से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अहम जानकारी दी। बता दें कि यह बजट कई मायने में काफी अहम है।  2027  के विधानसभा चुनाव से पहले यह बजट गेमचेंजर साबित हो सकता है। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा को आधार, स्वास्थ्य को समर्थन और कृषि को बल देते हुए यह बजट जनकल्याण और ग्रामीण समृद्धि की दिशा में दृढ़ कदम है। यह केवल प्रावधान नहीं, बल्कि प्रगति के प्रति प्रतिबद्ध प्रयास है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े अहम अपडेट ।

CM Yogi Adityanath ने किया ट्वीट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश’ सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आज उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ‘आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई दिशा, नई ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा।

साथ ही, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा। गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा”।

बजट के बाद क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

बजट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट समावेशी विकास का सशक्त संकल्प है। शिक्षा को आधार, स्वास्थ्य को समर्थन और कृषि को बल देते हुए यह बजट जनकल्याण और ग्रामीण समृद्धि की दिशा में दृढ़ कदम है। यह केवल प्रावधान नहीं, बल्कि प्रगति के प्रति प्रतिबद्ध प्रयास है”। गौरतलब है कि यह बजट यूपी के लिए कई मायने में खास होने जा रहा है।

सबसे खास बात है कि अगले साल यानि 2027 में विधानसभा चुनाव है। उसके देखते हुए योगी सरकार राज्यवासियों के लिए कई क्षेत्रों में बड़ा ऐलान कर सकती है। बजट से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप, आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का ‘दशकीय प्रमाण’ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 31, 2026

Delhi News

मार्च 31, 2026

Bengal Elections 2026

मार्च 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026

Mohan Yadav

मार्च 31, 2026