---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने शिक्षक और शिक्षा मित्रों के लिए खोला खजाना, अब मिलेगी यह सुविधा; यूपी सीएम बोले- ‘सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के शिक्षक और शिक्षा मित्रों के लिए खास ऐलान किया है। यूपी सरकार के इस फैसले से अब शिक्षक और शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2026 12:37 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: शिक्षा क्षेत्र में यूपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एजुकेशन को सिर्फ सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम बताया है। इसी कड़ी में यूपी सरकार ने राज्य के शिक्षक और शिक्षा मित्रों के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है। यूपी सरकार के इस कदम से प्रदेश के प्रशिक्षकों और और शिक्षा मित्रों के लिए मानदेय लागू करने का निर्णय लिया है। इससे शिक्षकों की जीवनशैली में सुधार देखने को मिल सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक और शिक्षा मित्रों को दी बड़ी सौगात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रशिक्षकों के लिए 17000 रुपये और शिक्षा मित्रों के लिए 18000 रुपये का मानदेय इस महीने से लागू किया जा रहा है। चाहे शिक्षक हों, शिक्षा मित्र हों, रसोइया हों या प्रशिक्षक सरकार ने इन सभी के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। आप पूरी लगन के साथ अपनी सेवा जारी रखें; सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी है।’

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षकों और शिक्षा मित्रों के मानदेय को लेकर यह मुद्दा काफी समय से चर्चा में है। यूपी सरकार का यह नया मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है, यानी इसी महीने से बढ़ा हुआ पैसा मिलना शुरू होगा। इससे लगभग 1.7 लाख से ज्यादा शिक्षामित्र और अनुदेशक लाभ उठा सकेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया शुभारंभ

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया, साथ ही उन्हें मिड-डे मील भी वितरित किया। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Twisha Sharma

मई 26, 2026

CNG Price Hike

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026