---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की लखनऊ में खास PC! बजट 2026 पर दिया सवालों का जवाब, बोले- ‘तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत ..,’

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बजट 2026 पर अपना पक्ष रखा है। सीएम योगी ने बताया है कि कैसे बजट का सकारात्मक असर यूपी पर पड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 2, 2026 2:23 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। इसका मुख्य विषय रहा है बजट 2026 जिसका जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने पीसी के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया है कि बजट 2026 किस हद तक यूपी पर असर डालेगा। बजट में यूपी को क्या कुछ मिला है और सूबे की अर्थव्यवस्था पर इसका क्या कुछ असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए हम आपको सीएम योगी आदित्यनाथ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े डिटेल साझा करते हुए सबकुछ विस्तार से बताते हैं।

लखनऊ में CM Yogi Adityanath की खास प्रेस कॉन्फ्रेंस!

राजधानी लखनऊ में आज खास प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते कल संसद में पेश हुए बजट पर अपने विचार रखे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि “दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत आज दुनिया में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। जब नीति स्पष्ट होती है, नियत साफ होती है तो उसके परिणाम इसी रूप में सामने आते हैं।”

बजट में महिलाओं, युवाओं आदि के लिए तोहफे का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खास बात कही है। उन्होंने पीसी में बताया कि “केंद्रीय बजट 2026-27 किसान, युवा, महिला और गरीब की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर प्रस्तुत हुआ है।”

बजट के माध्यम से यूपी को मिली सौगात का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने बताया कि “केंद्रीय बजट 2026-27 में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित हुए हैं, जिसमें से दो यूपी के अंदर प्राप्त हुए हैं।” इसमें नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अहम है जो यूपी वासियों के लिए वरदान साबित होगा।

केन्द्रीय बजट के आधार पर पेश होगा यूपा का बजट!

यूपी सरकार केन्द्रीय बजट के आधार पर ही यूपी का बजट पेश करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया है कि “केंद्रीय बजट के आधार पर हम फरवरी में उत्तर प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे। डबल इंजन सरकार के इस बजट का लाभ देश की सबसे बड़ी आबादी को प्राप्त होगा।”

सीएम योगी ने ये भी बताया है कि “केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’ भी लांच की गई है। इससे ग्रामीण उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 2, 2026

UGC-NET Dec 2025 Result

फ़रवरी 2, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 2, 2026

JKBOSE Class 11th Result 2026

फ़रवरी 2, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 2, 2026

Uttarakhand News

फ़रवरी 2, 2026