---Advertisement---

‘डिजिटल इंडिया’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर CM Yogi Adityanath ने पीएम मोदी का किया शुक्रिया, कहा ‘गति और जनसेवा को मिली नई दिशा’

CM Yogi Adityanath: डिजिटल इंडिया की 11 साल की सफलता को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 5:50 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर डिजिटल इंडिया को 11 साल हो चुके हैं और इसकी वजह से भारत में तरक्की कई मार्ग देखे हैं। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। इस दौरान उन्होंने पोस्ट के साथ लोगों को बताया कि इसकी वजह से किस तरह से देश का विकास संभव हो सका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मे कैसे भारत में कई ऐसे इतिहास को रचा है और विकास में इसका खास योगदान रहा है।

11 साल में कैसे हुआ भारत का विकास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में करोड़ों लोगों के जीवन में सुविधा, गति और नए अवसरों का संचार करती दूरदर्शी पहल ‘डिजिटल इंडिया’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर देश वासियों को हार्दिक बधाई। बीते 11 वर्षों में डिजिटल इंडिया के माध्यम से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी हुई है। इस अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान, DBT, यूपीआई, डिजीलॉकर जैसी ऑनलाइन सेवाओं ने नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम बनाया है।”

CM Yogi Adityanath का पीएम मोदी को हार्दिक आभार

वहीं इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को सशक्त आधार प्रदान करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही इस सृजनशील योजना के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।” यह सच है कि डिजिटल इंडिया के तहत सबका साथ सबका विकास हुआ है। इसने न सिर्फ शासन व्यवस्था बल्कि डिजिटल भुगतान और लोगों की जिंदगी को आसान बनाने का काम किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संपर्क हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो कहा वह वाकई डिजिटल इंडिया की सफलता को बताने के लिए काफी है। आम जनता की जिंदगी को आसान बनाने में इसने काम किया है और इसकी वजह से भारत ने कई बदलाव देखे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026