---Advertisement---

CM Yogi Adityanath बुंदेलखंड की स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना को देंगे नई गति, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देने जा रहे हैं। जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 20, 2026 3:12 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में शुरू की जा रही कई परियोजनाओं का CM Yogi Adityanath आज लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। यूपी में जल्द विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए सीएम योगी लगातार विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे है।

CM Yogi Adityanath ने ललितपुर के लोगों को दी बड़ी सौगात

उत्तर के CM Yogi Adityanath ने ललितपुर के लोगों को 221 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी।

₹1,766 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 221 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा”।

अन्नदाताओं को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया गया है। दशकों से लंबित अर्जुन सहायक परियोजना पूरी हो गई है। रतौली बांध, भावनी बांध, कचनौदा बांध और मझगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजनाओं ने आज बुंदेलखंड के अन्नदाता किसानों की किस्मत बदल दी है।

हमारा अन्नदाता किसान अब कई गुना आय अर्जित कर रहा है। ललितपुर में उत्तर प्रदेश का पहला फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके पश्चयात हम प्रदेश में आयुष के लिए भी अलग से एक फार्मा पार्क बनाएंगे”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026