---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में गोरखपुर बन रहा है स्मार्ट, यूपी सीएम बोले-‘माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित’; जानें पूरी खबर

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को कई सौगातें प्रदान की। साथ ही कहा कि गोरखपुर आज स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 2:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया बनने से पहले गोरखपुर से सांसद थे। ऐसे में सीएम योगी का गोरखपुर से पुराना रिश्ता है। बीते दिन यूपी सरकार ने पूर्वी यूपी के इस शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए और कई कार्यों को संपन्न किया। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 9 सालों के दौरान प्रदेश को बुलेट की रफ्तार से विकास की ओर बढ़ाने का काम किया है। इसका परिणाम गोरखपुर में देखने को मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी कई सौगातें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा, ‘बदलता हुआ गोरखपुर आज स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित हैं, बेटियां समृद्धि और स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं। शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन धरा गोरखपुर स्थित पाण्डेयहाता में आज व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनपद के ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार कार्य तथा शहीद बन्धु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग और व्यावसायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस उपहार हेतु गोरखपुर वासियों को हार्दिक बधाई।’

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश इस दृष्टि से सौभाग्यशाली है कि हमारे पास भारत की सबसे युवा ऊर्जा है। वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। विकास कार्य ठप थे, सड़कें नहीं थीं, बिजली गायब थी, सुरक्षा नदारद थी, माफिया की समानांतर सरकार थी और इंसेफेलाइटिस का कहर अलग से था। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, इन सभी देशों में बहुत खराब स्थिति है, अकेले भारत है, जहां पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रण में है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया नहीं है’

गोरखपुर के 5 बार लोकसभा सांसद रह चुके सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा, ‘वर्ष 2017 के पहले गोरखपुर के GIDA में दो औद्योगिक यूनिट लगी थीं, आज 300 से अधिक बड़े कारखाने लगे हैं। अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया नहीं है, अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट है, वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज है। आज फिल्म सिटी यूपी में है, यूपी के नौजवानों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं।’

यूपी के सीएम योगी ने ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा, ‘युवा राष्ट्र का एक जागरूक नागरिक होता है, उसके मन में देश और समाज के लिए जज्बा होता है। आज गोरखपुर में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में सहभाग किया एवं युवाओं से विकास और विरासत के कार्यों से जुड़ने एवं मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विकास की यह प्रक्रिया आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के साथ इसी रूप में आगे बढ़ती रहे, गोरखपुर महानगर के मालवीय नगर मंडल से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं युवा साथियों को मंगलमय शुभकामनाएं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026