---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली से पहले यूपी सरकार ने कसी कमर, उत्तर प्रदेश ने अधिकरियों को जारी किए दिशा-निर्देश; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: होली, ईद को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की,

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2026 3:12 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली, ईद को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की, और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों तथा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

होली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने  की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के सीएमओ ऑफिस की तरफ से अहम जानकारी दी गई है। दी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों तथा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की।मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर ऐसी सख्ती हो जो नजीर बने।

सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन समितियों व पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से हों, अभद्र गीत-संगीत पर रोक लगे तथा किसी भी वर्ग या समुदाय को आहत करने वाली गतिविधि न होने पाए। संवाद के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

होली में कई रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें – CM Yogi Adityanath

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने होली पर आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसें संचालित करने, केवल फिट बसों का संचालन करने तथा मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। सीएम योगी ने आगे कहा कि होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं वासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर ऐसी सख्ती की जाए, जो नजीर बने। सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ की एक भी हरकत किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ लाभार्थी परिवारों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की रिफिल सब्सिडी जारी करना हमारी सेवा और संकल्प का प्रमाण है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026