---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘अवैध एवं जहरीली शराब’ होली से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जारी किया जरूरी दिशा-निर्देश; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: होली के पर्व से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध शराब को लेकर अहम जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 2, 2026 3:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: होली के पर्व से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध शराब को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने जहरीली शराब को लेकर पर सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि अवैध एवं जहरीली शराब का उत्पादन और बिक्री ने होने दी जाए। गौरतलब है कि आज होलिका दहन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”।

अवैध शराब को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “कहीं भी अवैध एवं जहरीली शराब का उत्पादन और बिक्री न होने दी जाए। पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाए जाएं। साथ ही होली एवं आगामी पर्वों के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

तीव्र आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग पूर्णतः रोका जाए तथा सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहन पार्क न किए जाएं। स्कूली बच्चों में जागरूकता के लिए उन्हें ट्रैफिक नियमों की समुचित जानकारी दी जाए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और आमजन के प्रति पुलिस का व्यवहार शालीन एवं संवेदनशील हो”।

होलिका दहन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें”।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक ‘होलिका दहन’ समाज में एकता, सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026