---Advertisement---

‘छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य के बड़े परिवर्तन…’ CM Yogi Adityanath ने बच्चों के साथ पेरेंट्स को दी अनमोल सीख, बताया कैसे गर्मी छुट्टी को बनाए यादगार

CM Yogi Adityanath: गर्मी की छुट्टी को यादगार और भविष्य के लिए परिवर्तन का आधार बनाने को लेकर उत्तर प्रदेश सीएम ने विद्यार्थियों को खास पैगाम भेजा है। इस दौरान उन्होंने क्या कहा। आइए जानते हैं कैसे उनकी सीख चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 4:30 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: गर्मी की छुट्टी को लेकर हर किसी की अपनी अपनी प्लानिंग होती है। क्या आप भी इस लिस्ट में है लेकिन इस गर्मी की छुट्टी को आप यादगार बना सकते हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चे और उनके पैरेंट्स से खास गुजारिश की है। योगी की पाती चिट्ठी के जरिए उन्होंने छुट्टी को यादगार बनाने के टिप्स शेयर करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़ी उपलब्धियां को हासिल करने में मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं इस दौरान लंबी चौड़ी चिट्ठी लिखकर आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है।

गर्मी की छुट्टी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मन की बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x चैनल से इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे बच्चों, गर्मी की छुट्टियां आप सभी के लिए आनंद, उत्साह और नए शोध का समय लेकर आती हैं। किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नई भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं। प्रिय अभिभावकों, मेरा आपसे आग्रह है कि इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने दें, ताकि वे अपने संस्कारों और परंपराओं को निकट से जान सकें। ग्रीष्मावकाश में आप बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करें। मेरी आप सभी से अपील है कि इन छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संकल्प लें। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य के बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।”

बच्चे के भविष्य संवारने को लेकर CM Yogi Adityanath की सीख

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यात्रा हो या पिकनिक कपड़े या जूट के थैलियों का प्रयोग करें। प्लास्टिक कचरा इधर-उधर ना फैलाएं। इसके साथ ही पेरेंट्स से सीएम योगी ने कहा यदि हम इन छुट्टियों में बच्चों को प्रकृति संस्कृति और स्वास्थ्य से जोड़ पाए तो यह समय उनके जीवन की अमूल्य पूंजी बन जाएगा वही बच्चों के लिए उन्होंने अपने पैगाम में कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार भी वैसे ही जड़े हैं जिस वृक्ष की जड़े मजबूत होती है वही सबसे अधिक फलदाई एवं दीर्घजीवी होता है।

बच्चों और पेरेंट्स को लिखी गई सीएम योगी आदित्यनाथ की यह चिट्ठी फिलहाल चर्चा में है जो गर्मी की छुट्टी में सकारात्मकता फैलाने के लिए काफी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 26 May 2026

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026