---Advertisement---

Delhi-NCR News: अब नोएडा-ग्रेटर Noida के बीच सरपट दौड़ेगी मेट्रो! जानें नए रूट व DPR को लेकर क्या है DMRC की तैयारी

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के लोगों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच संचालित की जाने वाली मेट्रो ट्रेन को लेकर जल्द ही संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 12, 2023 2:56 अपराह्न

Delhi-NCR News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के लोगों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच संचालित की जाने वाली मेट्रो ट्रेन को लेकर जल्द ही संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) पूरी तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि पूर्व में बनें डीपीआर में कुछ संशोधन करने की पहल की जा रही है। इससे नया रूट और बेहतर होगा व साथ ही कनेक्टिविटी बढ़ती नजर आएगी।

DMRC तैयार करेगी डीपीआर

नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत मेट्रो की ब्लू लाइन को एक्वा लाइन से जोड़ा जाएगा। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा तैयार किए जाने वाले नए डीपीआर के जरिए मेट्रो रूट को सेक्टर-51 से सेक्टर-61, सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के सामने से होते हुए ग्रेनो वेस्ट की ओर ले जाया जाएगा। इसके तहत ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 को जोड़ने की तैयारी हो रही है जिसके लिए ट्रेवलर युक्त एफओबी बनवाया जा रहा है। बता दें कि इस नए रूट के निर्माण के बाद ब्लू लाइन से दिल्ली आने वाले लोग आसानी से एक्वा लाइन के माध्यम से सफर कर सकेंगे।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

राजधानी दिल्ली के साथ इसके आसपास के हिस्सों में भी मेट्रो को परिवहन का बेस्ट माध्यम माना जाता है। मेट्रो ट्रेन के माध्यम से प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान को जाते हैं। दावा किया जा रहा है कि इसके विस्तार होने के साथ ही कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी। बता दें कि ग्रेटर नोएडा भी एनसीआर का प्रमुख औद्योगिक व विकसित इलाका है। ऐसे में जब मेट्रो नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए चक्कर लगाना शुरू करेगी तो इससे यात्रियों के पैसे के साथ समय की भी बचत होगी और उनका सफर भी आसान हो सकेगा। हालाकि इस नए मेट्रो रूट का निर्माण कब से होगा इसकी जानकारी डीपीआर बनने के बाद ही दी जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026