---Advertisement---

Ghaziabad News: GDA का Harnandipuram Township को लेकर बड़ा फैसला! इन 8 गांवों के जमीन बिक्री पर लगाई रोक; जानें पूरी डिटेल

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानि जीडीए द्वारा नए हरनंदीपुरम टाउनशिप बसाने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 28, 2024 4:51 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानि जीडीए द्वारा नए Harnandipuram Township बसाने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। मालूम हो कि जीडीए ने अभी कुछ दिन पहले ही नया हरनंदीपुरम टाउनशिप बनाने का ऐलान किया था, जिसमे लोगों के लिए सभी प्रकार की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, रिपोर्टस के मुताबिक जीडीए जल्द ही 8 गांवों के जमीन के ब्रिक्री पर रोक लगाने जा रही है।

इन कारणों से जीडीए ने लिया फैसला

जीडीए द्वारा नया Harnandipuram Township बसाने की अनुमति के बाद से ही कई गांवों की जमीन आसमान छू रहे है। वहीं अब जीडीए को डर है कि कई बार बाहरी लोग नई परियोजना के लिए निर्धारित भूमि बड़ी मात्रा में खरीद लेते है और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमाते हैं। (Ghaziabad News) यह प्रथा अक्सर उन किसानों के लिए समस्या बन जाती है, जो ज़मीन के असली मालिक होते हैं। जिस कारण प्राधिकरण ने इसका फैसला लिया है (Ghaziabad News)।

इन 8 गांवों के जमीन बिक्री पर रोक

बता दें किसानों को नुकसान से बचाने और इसे रोकने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सभी आठ गांवों में भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 की धारा 11 लागू करने का निर्णय लिया है। जिन गांवों में जमीन बिक्री पर रोक लगाई गई है, वह है नंगला फिरोज मोहनपुर, मोरटा, भाऊपुरा, अटौर, चंपत नगर, शमशेर, भादी खुर्द, मथुरापुर और शाहपुर निज मोरटा शामिल हैं। गौरतलब है कि इंदिरापुरम के तर्ज पर ही जीडीए नया टाउनशिप बसाने जा रहा है।

इन गांवों से जीडीए अधिग्रहण करेगा जमीन

प्रस्तावित योजना के अनुसार, सबसे बड़ी भूमि, 247.8 हेक्टेयर, नंगला फिरोज मोहनपुर गांव से अधिग्रहित की जाएगी, इसके बाद शमशेर गांव से 123.97 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा, भादी खुर्द गांव से लगभग 11.8 हेक्टेयर भूमि, मथुरापुर से 8.7 हेक्टेयर, चंपत नगर से 39.2 हेक्टेयर, शाहपुर निज मोरटा से 54.2 हेक्टेयर, भाऊपुरा से 2.6 हेक्टेयर और मोरटा से 2.6 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना तय है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026