---Advertisement---

ये कैसी सजा? प्रेमी के घर रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, तो पति ने दांत से काट लिया नाक; सोशल मीडिया सेंसेशन बना हैरतअंगेज मामला

Hardoi News: जिला हरदोई से एक ऐसा सोशल मीडिया सेंसेशन मामला सामने आया है जिसे देख लोग शख्स की क्रूरता की निंदा कर रहे हैं। वायरल मामले के मुताबिक एक पति ने अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उसका नाक ही काट दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 19, 2025 3:24 अपराह्न

Hardoi News
Follow Us
---Advertisement---

Hardoi News: चर्चित जिला हरदोई से एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। वायरल खबर की मानें तो एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के घर बैठे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर उसे तालिबानी सजा दे दी। पति ने अपने नुकीले दांत से पत्नी की नाक काट दी और अलग कर दिया। पति की क्रूरता से जुड़ी ये खबर अब हरदोई से निकलकर देश के विभिन्न हिस्सों में सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स Hardoi News को तेजी से शेयर करते हुए क्रूर पति की निंदा कर रहे हैं। कई ऐसे भी यूजर्स है जो महिला की प्रेम प्रसंग की निंदा करते हुए उसे दोषी करार दे रहे हैं और पति को जायज ठहरा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस मामले में पुलिस की एंट्री भी हो गई है और आरोपी पर तहरीर दर्ज किया गया है।

मी के घर रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, तो पति ने दांत से काट लिया नाक!

ये मामला अब अलग-अलग तर्क के सहारे दुनिया के सामने आ चुका है और छिपने-छिपाने को कुछ नहीं बचा। खबरों की मानें तो हरदोई के थाना हरियावा के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव के रहने वाले रामखेलावन की पत्नी पूजा देवी का उसी गांव के रहने वाले सुशील कुमार के साथ अवैध संबंध था। पूजा अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी कि तब तक रामखेलावन को भनक लग गई है और उसने सुशील के घर पहुंचकर अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर आनन-फानन में हाथापाई की नौबत आ गई और पति ने अपनी पत्नी का नाक काटकर अलग कर दिया। हरदोई से आया ये हैरतअंगेज मामला अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है और यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हरदोई पुलिस ने लिया हैरतअंगेज मामले का संज्ञान!

सुर्खियां बटोर रहे हैरतअंगेज मामले का संज्ञान हरदोई पुलिस ने लिया है। पुलिस की ओर से मारपीट की पुष्टि की गई है। क्षेत्राधिकारी हरियावां की ओर से जारी बाइट में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में पीटा और उसकी नाक काट दी। फिलहाल अभियुक्त पर बीएनएस की धारा 116/25, 352/351(3)/118(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखमऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026